फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vietnam to raise South China Sea situation in front of India

दक्षिण चीन सागर पर चीन की मनमर्जी को भारत के सामने रखेगा वियतनाम 

Wed, 02 Oct 2019 10:25 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 02 Oct 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
Vietnam to raise South China Sea situation in front of India
दक्षिण चीन सागर में चीनी पोत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारत के साथ आगामी वार्षिक सुरक्षा बैठक में वियतनाम दक्षिण चीन सागर पर मौजूदा स्थिति को सामने रखेगा। इस साल जुलाई से अब तक चीनी पोत चार बार वियतनाम के विशेष आर्थिक जोन (ईईजेड) में घुसपैठ कर चुके हैं।

विज्ञापन


भारत उन तीन देशों में से एक है, जिसके साथ वियतनाम की व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। इसी महीने ची मिन्ह सिटी में भारत के साथ वार्षिक बैठक का आयोजन होगा। वियतनाम के राजदूत फाम सं छौ ने बुधवार को एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में कहा कि ताजा घटना में 30 सितंबर को 28 चीनी पोतों ने घुसपैठ की। करीब तीन महीने पहले चीनी पोतों ने पहली बार घुसपैठ की थी। तब से अब तक 40 से ज्यादा चीनी पोत यहां घुस चुके हैं। हमने उनसे कहा कि उन्हें हमारी जल सीमा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए और उन्हें तुरंत लौट जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि बैठक में न सिर्फ दोनों देशों की बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा पर बात हो सकेगी। हम दक्षिण चीन सागर की मौजूदा स्थिति को भी भारत के समक्ष रखेंगे।' यह मुद्दा इसलिए भी खास है क्योंकि पिछली तीन बार चीनी पोतों ने जहां घुसपैठ करने की कोशिश की है, वहां ओएनजीसी विदेश उर्जा उत्पादन में लगा हुआ है। चीनी पोत गत 3 जुलाई को ओएनजीसी विदेश के काफी करीब पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कई अन्य क्षेत्र में भी सहयोग

वियतनाम के राजनयिक ने दोनों देशों के बीच रक्षा व सुरक्षा सहयोग, व्यापार व निवेश और विज्ञान व तकनीक में साझेदारी जैसे मुद्दे प्राथमिक हैं। दोनों देशों के बीच 500 मिलियन डॉलर की लाइन आफ क्रेडिट पर भी बात चल रही है। भारत द्वारा दी जाने वाली मदद से वियतनाम रक्षा उपकरण खरीदेगा। 

कोलकाता से सीधे हनोई तक फ्लाइट

फाम शं छौ ने यह भी बताया कि भारत की विमानन कंपनी इंडिगो और वियतनाम की सस्ती एयरलाइन वियतजेट दोनों देशों के बीच सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। तीन अक्तूबर से हनोई से कोलकाता और दिल्ली व अन्य शहरों को जोड़ने वाली सीधी विमान सेवा शुरू होगी। इसके अलावा सात दिसंबर से हो ची मिन्ह सिटी से दिल्ली के लिए हफ्ते में तीन दिन विमान सेवा शुरू होगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed