{"_id":"5c0fbd27bdec2241a111c247","slug":"vidhan-sabha-chunav-2018-results-abhinandan-pathak-dances-joyfully-after-congress-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव परिणाम: कांग्रेस की जीत की खुशी में जमकर नाचे नरेंद्र मोदी के हमशक्ल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव परिणाम: कांग्रेस की जीत की खुशी में जमकर नाचे नरेंद्र मोदी के हमशक्ल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Dec 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की जीत की खुशी में नाचते मोदी के हमशक्ल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों के नतीजों में से छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जहां कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा हासिल कर चुकी है तो वहीं मध्यप्रदेश में बहुमत के बेहद करीब है। जाहिर है, कांग्रेस के खेमे में खुशी की लहर है। खुशी इस कदर है कि नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक भी खूब थिरकते देखे गए।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ नाच-गाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में अभिनंदन पाठक ने घूम-घूमकर कांग्रेस के लिए प्रचार किया था। हालांकि, औपचारिक तौर पर वो कांग्रेस के प्रचारक नहीं हैं। पहले छत्तीसगढ़ में उन्होंने सौ से ज्यादा जनसंपर्क अभियान किए और अब मध्यप्रदेश में भी यही करने की मंशा रखते हैं।
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तो उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। राहुल गांधी उस वक्त राजनांदगांव दौरे पर थे। वह जिस होटल में ठहरे हुए थे, उसी होटल के बाहर अभिनंदन उनसे मिलने पहुंचे। राहुल गांधी इसी दौरान अपनी कार से कहीं जा रहे थे। वह कार से उतरकर अभिनंदन से मिले। दोनों के बीच अभिवादन का दौर चला और राहुल प्रचार के लिए निकल गए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ नाच-गाकर जश्न मनाया।
PM Narendra Modi lookalike dances at UP Congress office in Lucknow se they celebrate Congress victory in state assemnly elections. #Results2018 #ElectionsWithNews18 pic.twitter.com/z2GgZvSYA5
— Qazi Faraz Ahmad (@qazifarazahmad) December 11, 2018विज्ञापन