फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata News Women Crossed All Limits in Kolkata Local Trains Made Ruckus Viral Video

Video: कोलकाता की लोकल ट्रेन में महिलाओं ने कीं हदें पार, एक-दूसरे को मारे थप्पड़-घूंसे; खींचे बाल

Thu, 13 Jul 2023 10:25 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 13 Jul 2023 10:25 AM IST
सार

ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कोलकाता की एक लोकल ट्रेन में महिला कोच में महिलाएं एक दूसरे पर चिल्ला रहीं। इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई जब इनके बीच की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Kolkata News Women Crossed All Limits in Kolkata Local Trains Made Ruckus Viral Video
कोलकाता ट्रेन में हाथापाई हुई। - फोटो : social media

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर आए दिन लड़ाई-झगड़े का वीडियो सामने आता रहता है। जहां कुछ दिन पहले तक हवाई जहाज में लड़ने का ट्रेंड जैसा बन गया था, तो वहीं अब ट्रेन में हुई हाथापाई की घटना सामने आई है। कोलकाता में एक लोकल ट्रेन में महिलाओं को आपस में एक दूसरे को थप्पड़ मारते व बाल खींचते हुए देखा गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कोलकाता की एक लोकल ट्रेन में महिला कोच में महिलाएं एक दूसरे पर चिल्ला रहीं। इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई जब इनके बीच की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई। एक दूसरे को चप्पलों से मारना और बाल खींचना शुरू कर दिया।  

विज्ञापन

ट्रेन में मौजूद लोगों ने इन लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे लड़ते रहे। फिलहाल, लड़ाई के पीछे का असली कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, वीडियो के अंत में महिला को एक लड़के को मारते हुए देखा जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुंबई लोकल का प्रो वर्जन। वहीं, एक ने कहा कि ट्रेन के अंदर फ्री डब्ल्यूडब्ल्यूई।

सबसे मजेदार प्रतिक्रिया एक यूजर ने दी। उसने लिखा कि पूरे वीडियो में खींचे गए बालों को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह वीडियो शैम्पू ब्रांड के विज्ञापन के लिए बढ़िया है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed