{"_id":"6385bd04fdfbfb395662b356","slug":"video-train-arrives-after-9-hour-delay-passengers-welcomed-by-dancing-and-clapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: नौ घंटे देरी से आई ट्रेन, लोगों ने बजाई ताली किया डांस..कुछ हटकर हुआ स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Video: नौ घंटे देरी से आई ट्रेन, लोगों ने बजाई ताली किया डांस..कुछ हटकर हुआ स्वागत
Tue, 29 Nov 2022 01:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 29 Nov 2022 01:34 PM IST
सार
वीडियो एक रेलवे प्लेटफार्म की है। यहां बीते नौ घंटे से ट्रेन का इंतजार करते हुए कई लोग दिख रहे हैं। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचती है, लोग ताली बजाने लगते हैं।
विज्ञापन
देरी से ट्रेन के आने पर नाचते लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे की लेटलतीफी देश में काफी आम है। दो से तीन घंटे ट्रेन का लेट हो जाना यात्रियों के लिए बहुत ही सामान्य बात है, लेकिन जब ट्रेन नौ घंटे देरी से चल रही हो तो सब्र का बांध टूटना लाजमी है। लेकिन, सोशल मीडिया एक वायरल हो रहे एक वीडियो में लोग नौ घंटे देरी से आई ट्रेन का स्वागत करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
इस वीडियो को हार्दिक बंधू नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, हमारी ट्रेन नौ घंटे देरी से आई। जब ट्रेन पहुंची तो लोगों ने कुछ ऐसे उसका स्वागत किया है। कुछ ट्विटर यूजर्स ने लिखा है कि उन्हें पता था कि ट्रेन इतना देरी से आ रही है, इसलिए वे देरी से अपने घरों व होटल से निकले।
विज्ञापन
Our train got late by 9 hours. This is how people reacted when it arrived. pic.twitter.com/8jteVaA3iX
— Hardik Bonthu (@bonthu_hardik) November 27, 2022
विज्ञापन
लोगों ने बजाई ताली, किया डांस
वीडियो एक रेलवे प्लेटफार्म की है। यहां बीते नौ घंटे से ट्रेन का इंतजार करते हुए कई लोग दिख रहे हैं। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचती है, लोग ताली बजाने लगते हैं। इसमें लड़कों के एक समूह को नाचते हुए भी देखा जा सकता है। इतना ही नहीं भीड़ में से एक लड़का झुककर ट्रेन का स्वागत करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को छह हजार ज्यादा बार ट्विटर पर देखा गया है।