फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   video shows Shiv Sena minister Anil Parab ordering Police to arrest Union Minister Narayan Rane

वायरल वीडियो: शिवसेना मंत्री अनिल परब पुलिस को दे रहे थे केंद्रीय मंत्री राणे को गिरफ्तार करने का आदेश... बढ़ा विवाद

Wed, 25 Aug 2021 04:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 25 Aug 2021 04:42 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने रायगढ़ में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा था कि यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री हमारे देश की स्वतंत्रता का वर्ष नहीं मालूम है। वह अपने भाषण के दौरान आजादी के साल गिन रहे थे। अगर मैं वहां होता तो मैंने उन्हें एक जोरदार तमाचा लगाया होता। इस टिप्पणी के चलते राणे को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
video shows Shiv Sena minister Anil Parab ordering Police to arrest Union Minister Narayan Rane
शिवसेना नेता अनिल परब - फोटो : facebook.com/AnilDattatrayParab

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और शिवसेना के बीच तीखी बयानबाजी का दौर चल रहा है। वहीं, इस तकरार की आग में घी डालने का काम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने किया है। इस वीडियो में महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब एक पुलिस अधिकारी राणे को गिरफ्तारी देने का आदेश देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। यह वीडियो 25 अगस्त को सोशल मीडिया पर आया था। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार परब को वीडियो में फोन पर मराठी में ऐसा कहते हुए सुना जा सकता है। वह कह रहे थे, 'हेलो, तुम लोग क्या कर रहे हो? लेकिन तुम्हें ये करने की जरूरत है। तुमने उन्हें गिरफ्तार किया है या नहीं? वो किस आदेश की मांग कर रहे हैं? उच्च न्यायालय और सत्र अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है... तो पुलिस बल का इस्तेमाल करो।' अनिल परब ने ये बातें मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान फोन पर कहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रत्नागिरि के संरक्षक मंत्री अनिल परब के पास बैठे शिवसेना सांसद भास्कर जाधव को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि राणे को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार परब इसके जवाब में जाधव से कहते हैं, 'वह (राणे) घर में बैठे हैं, जो पुलिस से घिरी हुई है। जब पुलिस अंदर गई तो हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस अब उन्हें बाहर लेकर आएगी।' इस वीडियो ने भाजपा-शिवसेना के बीच विवाद को और बढ़ा दिया है।


उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नारायण राणे की गिरफ्तारी के साथ महाराष्ट्र में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मौजूदा केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, राणे को उसी दिन जमानत मिल गई थी। बता दें कि इस मामले में राणे के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज की गई थीं। इनमें से एक एफआईआर नासिक में भी दर्ज की गई है। नासिक पुलिस ने राणे को एक नोटिस भेजा था जिसमें उन्हें दो सितंबर को साइबर पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed