फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video shows Maharashtra minister asking cops to 'break bones' of unruly viewers at dance show

Maharashtra: शिंदे के मंत्री ने पुलिस से डांस शो में बेकाबू दर्शकों पर लाठीचार्ज करने को कहा; विपक्ष हमलावर

Thu, 04 Jan 2024 09:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 09:16 PM IST
सार

घटना बुधवार रात सिल्लोड शहर की बताई जा रही है। उस वक्त लोकप्रिय लावणी नृत्यांगना गौतमी पाटिल परफॉर्म कर रही थीं। वीडियो में सत्तार को मंच से माइक के जरिए पुलिस को निर्देश देते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
Video shows Maharashtra minister asking cops to 'break bones' of unruly viewers at dance show
अब्दुल सत्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार का गुरुवार को एक वीडियो सामने आया। इसमें वे कथित तौर पर छत्रपति संभाजीनगर जिले में अपने जन्मदिन पर आयोजित एक डांस के कार्यक्रम के दौरान पुलिस से अनियंत्रित दर्शकों की हड्डियां तोड़ने के लिए कह रहे हैं। सत्तार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हैं और सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे अल्पसंख्यक विकास विभाग का प्रभार संभालते हैं।
विज्ञापन


इस वायरल वीडियो को लेकर विपक्षी दलों ने उन पर जमकर निशाना साधा है। घटना बुधवार रात सिल्लोड शहर की बताई जा रही है। उस वक्त लोकप्रिय लावणी नृत्यांगना गौतमी पाटिल परफॉर्म कर रही थीं। वीडियो में सत्तार को मंच से माइक के जरिए पुलिस को निर्देश देते हुए दिखाया गया है। क्लिप में पुलिस को कुछ दर्शकों पर लाठीचार्ज करते हुए भी दिखाया गया है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, गौतमी पाटिल काफी लोकप्रिय हैं। वह खासकर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा मशहूर हैं। उनके डांस शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। जैसे ही दर्शक उग्र हुए और हालात बेकाबू होने लगे सत्तार ने माइक हाथ में ले लिया। वीडियो में उन्हें शुरू में दर्शकों से बैठ जाने की अपील करते देखा जा सकता है, लेकिन जब स्थिति में बात नहीं बनी तो उन्होंने पुलिस को उन पर लाठियां बरसाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पुलिस से कहते हुए सुना गया कि जो लोग नाटक कर रहे हैं, उन्हें कुत्तों की तरह मारो, पीछे के लोगों पर लाठीचार्ज करो। उन्हें इतना मारो कि उनकी हड्डी टूट जाए। भीड़ में एक व्यक्ति से बात करते हुए सत्तार ने पूछा कि क्या आपके पिता ने भी कभी ऐसा कार्यक्रम देखा है? क्या आप राक्षस हैं? आप एक इंसान के बेटे हैं, इसलिए एक इंसान की तरह व्यवहार करें और कार्यक्रम देखें। बैठें और शो का आनंद लें।

विपक्ष ने साधा निशाना
महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने सत्तार की आलोचना की। दानवे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हैं। उन्होंने कहा कि सत्तार ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह उनकी संस्कृति को दिखाती है और इसे राज्य में शासन कर रहे शिंदे गुट और भाजपा ने भी स्वीकार कर लिया है।


कांग्रेस ने भी मंत्री की भाषा पर आपत्ति जताई। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने पूछा कि इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि सत्तार ने पुलिस से कहा कि लोगों को कुत्तों की तरह मारो, उनकी पीठ तोड़ दो, अब्दुल सत्तार मंत्री हैं या गुंडे? क्या मुख्यमंत्री शिंदे उनके खिलाफ कार्रवाई करने का साहस दिखाएंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि जब से राज्य में शिंदे सरकार सत्ता में आई है, सत्तारूढ़ दलों के मंत्रियों और विधायकों तथा सांसदों का अहंकार बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed