फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video Of Black Magic Objects At Kerala Congress Leader Residence Goes Viral

Black Magic: कांग्रेस नेता सुधाकरन की बढ़ीं मुश्किलें; घर से काले जादू से जुड़ी वस्तुएं मिलने का वीडियो वायरल

Fri, 05 Jul 2024 07:39 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 05 Jul 2024 07:39 AM IST
सार

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने सफाई देते हुए कहा कि यह पुराना वीडियो है और वह इस तरह की धमकियों से नहीं डरते हैं।

विज्ञापन
Video Of Black Magic Objects At Kerala Congress Leader Residence Goes Viral
केरल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुधाकरन (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी)के अध्यक्ष और कन्नूर से सांसद के. सुधाकरन के आवास पर काले जादू से जुड़ीं वस्तुएं मिलने का एक कथित वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग कन्नूर स्थित सुधाकरन के आवास पर कथित रूप से काले जादू से संबंधित दफन वस्तुओं को निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, इस वीडियो पर केपीसीसी अध्यक्ष की सफाई भी आई है। उन्होंने कहा कि यह पुराना वीडियो है और वह इस तरह की धमकियों से नहीं डरते हैं।

मुझपर कोई असर नहीं
केपीसीसी के अध्यक्ष सुधाकरन से जब यह पूछा गया कि दफन वस्तुओं को निकालते वक्त क्या वह मौके पर मौजूद थे तो उन्होंने कहा, ‘आप उन्नीथन से पूरी जानकारी ले सकते हैं। ऐसी धमकियों से मुझपर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।' 
विज्ञापन


वहीं, जब पत्रकारों ने पार्टी मुख्यालय में इस तरह की सामग्री के कथित तौर पर मिलने के बारे में पूछा तो सुधाकरन ने कहा कि उन्होंने भी इस बारे में सुना है। हालांकि, उन्नीथन ने वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में यह शख्स भी दिखा
वीडियो में एक तीसरा शख्स भी दिख रहा है। कयास लगाए जा रहे कि वो शख्स ज्योतिषी है। शख्स को वीडियो में  थेय्यम की कुछ मूर्तियां, राख और अन्य रंगीन पाउडर निकालते हुए देखा गया था, जो कथित तौर पर काले जादू की रस्म के लिए इस्तेमाल किए गए थे। 

वीडियो में एक आदमी की आवाज सुनी गई, जो यह कहता सुनाई दिया की यह सब सामग्री काले जादू के लिए है। इससे सिर घूम जाएगा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही तरह-तरह के सवाल उठने लगे। 

जादू-टोना करने वाले अपराधी
कांग्रेस के विचारक चेरियन फिलिप ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि इस आधुनिक वैज्ञानिक युग में जो लोग अंधविश्वास और काला जादू में विश्वास करते हैं और उसका पालन करते हैं, वे कायर हैं। उन्होंने कहा कि केरल समाज के लोगों ने अंधविश्वासों और कुरीतियों को नकार दिया है। जो लोग अभी भी जादू-टोना और अन्य गलत कामों में लिप्त हैं, वे केवल अपराधी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed