वायरल वीडियो: बेटे ने जन्मदिन पर मां को गिफ्ट किया मोबाइल, महिला का रिएक्शन देख आर माधवन ने किया शेयर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटा अपनी मां को मोबाइल फोन गिफ्ट करते दिख रहा है। जिसे देख उसकी मां का रिएक्शन सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत रहा है।
विस्तार
माता-पिता अपने बच्चों की हर ख्वाहिश पूरी करते हैं, चाहे उसके लिए उन्हें कितनी भी मेहनत करनी पड़े। अपने बच्चे के हर शौक को पूरा करने के लिए माता-पिता दिन-रात मेहनत करते दिखते हैं। बदले में, वे केवल यह अपेक्षा करते हैं कि उनके बच्चे बड़े होकर सफल और जिम्मेदार व्यक्ति बनें। ऐसे कई उदाहरण हैं जब माता-पिता ने बच्चों को उपहार देकर चौंका दिया।
क्या आपने कभी ऐसा कुछ किया है जिससे आपके माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान आई हो या वे पूरी तरह से स्तब्ध रह गए? आजकल एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उस क्षण को कैद करता है जब एक बेटे ने अपनी मां को एक नए फोन से चौंका दिया और उनकी प्रतिक्रिया अनमोल थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक ने अपनी मां को एक नया मोबाइल फोन गिफ्ट किया है। जिसे देख उसकी मां काफी खुश होने के साथ ही अपने प्यारे रिएक्शन से सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत रही हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह वीडियो हर किसी का दिल जीतते दिखाई दे रहा है, इसके साथ ही हर कोई इस पर अपने प्यारे रिएक्शन दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेता आर माधवन भी इससे काफी प्रभावित दिखे और उन्होंने इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर भी किया। माधवन ने इस वीडियो को रीट्वीट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'इस खुशी की कोई कीमत नहीं है'।
இந்த மகிழ்ச்சிக்கு விலை இல்லை❤️❤️🙏🙏 https://t.co/qtUksHYSb8
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) January 7, 2022
वीडियो को ट्विटर यूजर @VigneshSammu ने पांच जनवरी को पोस्ट किया था और तब से इसे पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। उन्होंने अपने इस वीडियो में तमिल में कैप्शन दिया, जिसका अर्थ है “बैग के अंदर 8800 रुपये का एक फोन था, लेकिन मेरी मां ने जितनी खुशी महसूस की, उसकी कोई कीमत नहीं है।” फोन जाहिर तौर पर उनकी मां के जन्मदिन का तोहफा था। एक यूजर ने माधवन द्वारा शेयर किए गए वीडियो प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "न जाने क्यों मेरी आंखों में आंसू आ गए"।