फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Victim of satara violence Nurul Hasan Liyaqat Was single child of his parents

Satara Violence: ‘अपने परिवार की इकलौती संतान था मृतक, पत्नी सात महीने की गर्भवती’; परिजनों ने बताई पीड़ा

Wed, 13 Sep 2023 07:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 13 Sep 2023 07:42 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि नुरुल एक सिविल इंजीनियर था, जो सिविल कामों का ठेका लेता था। नुरुल ही अपने परिवार का एकमात्र सहारा था।

विज्ञापन
Victim of satara violence Nurul Hasan Liyaqat Was single child of his parents
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के सतारा में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़की हिंसा में गांव के नुरूल हसन लियाकत शिकलगर की मौत हो गई। नुरुल ही अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। नुरूल के रिश्तेदार का कहना है कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है। 

विज्ञापन

अब पढ़िए, परिजन ने क्या बताया
परिजनों ने बताया कि नुरुल के माता-पिता और उसकी पत्नी भी अब धीरे-धीरे मौत को स्वीकार कर रहे हैं। नुरुल एक सिविल इंजीनियर था, जो सिविल कामों का ठेका लेता था। 10 सितंबर की शाम को वह मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था, जहां केवल 10 से 15 लोग थे। इस दौरान करीब साढ़ें आठ बजे एक भीड़ आ गई। मस्जिद के अंदर बैठे लोगों ने गेट बंद कर लिया लेकिन भीड़ गेट तोड़कर अंदर घुस गई। भीड़ ने बाइकों को आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने नुरुल पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा- स्थिति अब नियंत्रण में है
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात खटाओ तहसील के पुसेसावली गांव में हुई, जिससे दोनों समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया। एहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित करनी पड़ीं। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, घटना में कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सतारा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है तो वहीं, सात से आठ लोग घायल हैं। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक समुदाय के कुछ युवाओं द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट के कारण दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति अब नियंत्रण में है। एहतियाती कदम के तौर पर हमने जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं और हम जनता से किसी भी अफवाह पर भरोसा नहीं करने का आग्रह करते हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed