{"_id":"5d50152d8ebc3e6caf0cf70a","slug":"vice-president-venkaiah-naidu-support-scrapping-of-article-370-on-occasion-of-his-book-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 को समाप्त करना वक्त की मांग है: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनुच्छेद 370 को समाप्त करना वक्त की मांग है: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
Sun, 11 Aug 2019 07:08 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 11 Aug 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
एम वेंकैया नायडू
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने का शनिवार को यह कहते हुए समर्थन किया कि यह वक्त की मांग है। उन्होंने यहां उपराष्ट्रपति के रूप में दो साल के कार्यकाल पर आधारित अपनी एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा कि इस मुद्दे को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए और देश के लोगों को जम्मू कश्मीर के अपने साथियों के साथ खड़ा रहना चाहिए।
नायडू ने कहा कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करना वक्त की मांग है... देश की सुरक्षा के लिए यह उसके हित में है। इस मौके पर मौजूद केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि विशेष दर्जे के हटने से आतंकवाद समाप्त होगा और इस क्षेत्र की तरक्की होगी। बता दें कि अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार के फैसले से पहले दो अगस्त को जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को रोक दिया था और तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को कश्मीर घाटी छोड़ने के लिए कहा था। इसके साथ ही घाटी में सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई थीं।