फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vice president jagdeep dhankhar reaction after mimicry row by tmc mp kalyan banerjee in iss batch

Vice President: 'मैं पीड़ित हूं और मुझे अपमान झेलना पड़ता है', मजाक बनाए जाने पर छलका उपराष्ट्रपति का दर्द

Sun, 24 Dec 2023 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Dec 2023 03:27 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति ने कहा कि 'जब मैं एक संवैधानिक पद पर हूं, राज्यसभा का सभापति हूं और उपराष्ट्रपति हूं, उसके बाद भी लोग मुझे नहीं बख्शते!

विज्ञापन
vice president jagdeep dhankhar reaction after mimicry row by tmc mp kalyan banerjee in iss batch
जगदीप धनखड़। - फोटो : एक्स/भारत के उपराष्ट्रपति।

विस्तार

टीएमसी सांसद द्वारा मजाक उड़ाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने एक बयान में कहा है कि वह पीड़ित हैं, जिन्हें लगातार अपमान झेलना पड़ता है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने आधिकारिक आवास पर इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस के प्रोबेशनर्स के बैच को संबोधित करते हुए यह बात कही। बता दें कि बीते दिनों विपक्षी सांसदों द्वारा राज्यसभा सभापति की मिमिक्री करने पर खूब विवाद हुआ था। सरकार ने इसे लेकर विपक्ष को निशाने पर लिया था।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने मिमिक्री विवाद पर कही ये बात
उपराष्ट्रपति ने कहा कि 'मैं एक पीड़ित हूं! एक ऐसा पीड़ित, जिसे पता है कि इससे कैसे जूझना है और सारे अपमान को झेलते हुए भारत माता की सेवा करनी है।' उपराष्ट्रपति ने प्रोबेशनर अधिकारियों को सलाह दी कि वह भी आलोचना झेलने के लिए तैयार रहें। उपराष्ट्रपति ने कहा कि 'जब मैं एक संवैधानिक पद पर हूं, राज्यसभा का सभापति हूं और उपराष्ट्रपति हूं, उसके बाद भी लोग मुझे नहीं बख्शते! लेकिन क्या इससे मेरी मानसिकता बदलनी चाहिए? क्या ये मुझे मेरे पथ से डिगा सकता है? नहीं! मैं सच्चाई के रास्ते पर हूं और हमें हमेशा आगे बढ़ते रहना है।'
विज्ञापन


टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उड़ाया था उपराष्ट्रपति का मजाक
बता दें कि बीते दिनों संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने सदन में हंगामा किया था। जिस पर संसद के दोनों सदनों से विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। इसके खिलाफ विपक्षी नेताओं ने संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक बनाते हुए उनकी मिमिक्री की थी। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कल्याण बनर्जी की मिमिक्री का वीडियो बनाते नजर आए थे। इस पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जाहिर की थी और इसे खुद पर निजी हमला करार दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed