फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar mentioned Ambedkar speech in the Constituent Assembly

संसद: सभापति ने किया आंबेडकर के भाषण का जिक्र, बोले- अपनों के विश्वासघात से ही हमने खोई थी स्वतंत्रता

Thu, 06 Apr 2023 05:38 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 06 Apr 2023 05:38 AM IST
सार

धनखड़ ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अन्य सभी लोकतंत्रों की जननी है। दुनिया की आबादी का छठवां हिस्सा यहां रहता है। हमारी संसद लोकतंत्र का गर्भगृह है।
 

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar mentioned Ambedkar speech in the Constituent Assembly
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की टिप्पणी पर चर्चा की अनुमति देने के संदर्भ में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने डॉ. बीआर आंबेडकर के संविधान सभा में दिए अंतिम भाषण का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि आंबेडकर ने कहा था, जो बात मुझे बहुत परेशान करती है, वह यह है कि न केवल भारत ने एक बार अपनी स्वतंत्रता खो दी है, बल्कि उसने इसे अपने ही कुछ लोगों के विश्वासघात के कारण खोया था। लेकिन, इतना तय है कि अगर पार्टियां देश के ऊपर पंथ को स्थान देती हैं तो हमारी स्वतंत्रता दूसरी बार खतरे में पड़ जाएगी और शायद हमेशा के लिए हम इसे गंवा देंगे। हम सभी को इससे सख्ती से बचना चाहिए। हमें अपने खून की आखिरी बूंद से अपनी आजादी की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्प होना चाहिए।
विज्ञापन


हमारी संसद लोकतंत्र का गर्भगृह
राहुल गांधी के राज्यसभा सदस्य न होने के मल्लिकार्जुन खरगे के तर्क पर धनखड़ ने कहा, सदन के नेता पीयूष गोयल ने किसी का नाम नहीं लिया, बल्कि विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता के विदेश में हमारी संसद को कलंकित करने वाली टिप्पणी का मुद्दा उठाया है। उसे गंभीर रूप से महाभियोग करार दिया। ऐसे में राज्यसभा की बहस या चर्चा कराने की क्षमता से जुड़ा व्यवस्था का प्रश्न हमारे लोकतंत्र के पवित्र मंच संसद से महत्वपूर्ण नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अन्य सभी लोकतंत्रों की जननी है। दुनिया की आबादी का छठवां हिस्सा यहां रहता है। हमारी संसद लोकतंत्र का गर्भगृह है।

संसद की गरिमा धूमिल करने का प्रयास गलत
धनखड़ ने कहा कि सदन को हर उस व्यक्ति के आचरण पर चर्चा करने का अधिकार है, जिसके आचरण और हानिकारक वक्तव्यों से देश, संसद और उसकी गरिमा को गंभीर नुकसान होता हो। बतौर सांसद मिले विशेषाधिकारों की आड़ में लोकतंत्र के मंदिर की गरिमा को तार-तार करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। बेतुके आरोपों के दम पर संसद की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास, उसको लेकर गलत धारणा पेश करना गलत है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। सभापति ने कहा कि उक्त मामले में चर्चा कराने के लिए नेता सदन ने आवश्यक और प्रामाणिक दस्तावेज दिए हैं।


हर मुद्दा या राज्यसभा के दायरे में...
सभापति धनखड़ ने कहा कि इन विचारों को ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि कोई मुद्दा या व्यक्ति राज्य सभा में चर्चा के दायरे से बाहर नहीं हो सकता है। यह विशेष रूप से सदन और सभापति के अधीन है। माननीय विपक्ष के नेता के रखे गए दो उदाहरण भी इस मुद्दे पर कोई असर नहीं डालते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed