फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice Admiral says Indian Navy played crucial role in preventing Chinese misadventures in Indian Ocean during border standoff

सीमा पर तनाव के बीच हिंद महासागर में चीन की हरकतें रोकने में नौसेना ने निभाई अहम भूमिका

Wed, 02 Dec 2020 06:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 02 Dec 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Vice Admiral says Indian Navy played crucial role in preventing Chinese misadventures in Indian Ocean during border standoff
वाइल एडमिरल एके चावला - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला ने बुधवार को भारत-चीन विवाद के बीच नौसेना की भूमिका पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच जब सीमा विवाद चरम पर था, तब हिंद महासागर में चीनी नौसेना की ओर से की जाने वाली हरकतों को रोकने में भारतीय नौसेना ने अहम योगदान दिया।

विज्ञापन


वाइस एडमिरल ने कोच्चि में एक प्रेसवार्ता में कहा कि भारतीय नौसेना ने उस समय हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की पीएलए नौसेना की किसी भी हरकत का निवारण सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि उनके पास साफ संदेश पहुंचा होगा कि न तो जमीन पर और न ही समुद्र में हमसे उलझने की कोशिश न करें।'
विज्ञापन



इस सवाल पर कि क्षेत्र में मित्र पड़ोसियों और अन्य नौसेनाओं की मौजूदगी को लेकर भारत चौकन्ना है और सहयोग कर रहा है, चावला ने कहा, 'इसका उत्तर बहुत आसान है। हम बहुत मजबूत हैं। मुझे नहीं लगता हि कोई भी समुद्र में भारत के खिलाफ कोई हरकत करेगा। हम अपनी क्षमताओं में और इजाफा कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द कमीशन होगा स्वदेशी एयक्राफ्ट कैरियर: चावला

वाइस एडमिरल ने कहा कि स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर अगले साल के अंत तक या 2022 की शुरुआत तक कमीशन हो जाएगा। यह कैरियर कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में बन रहा है और निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि 2021 के अंत या 2022 की शुरुआत तक यह हर हालत में कमीशन हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि एयरक्राफ्ट कैरियर के समुद्री ट्रायल अगले साल के पहले छह महीनों में करने की योजना है। वहीं, एयरक्राफ्ट पर उन्नत फ्लाइट ऑपरेशन का ट्रायल अंतिम छह महीनों में होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर भारत का अच्छा उदाहरण है, जिसमें 75 फीसदी सामग्री और उपकरण स्वदेशी हैं।

बता दें कि इस स्वदेशी एयरक्राफ्ट के बेसिन ट्रायल सोमवार को सफलतापूर्वक पूरे किए गए थे। इसे बनाने का काम फरवरी 2009 में शुरू हुआ था। 262 मीटर लंबे इस कैरियर में 26 लड़ाकू जेट और 10 हेलिकॉप्टर रखे जा सकते हैं। साल 2022-23 तक इस एयरक्राफ्ट कैरियर के पूरी तरह से ऑपरेशनल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed