फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHPs big announcement: The development of Ram Janmabhoomi pilgrimage area will be on the lines of Vatican and Mecca, will become a symbol of Hindutva

विहिप का एलान: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का विकास वेटिकन व मक्का की तर्ज पर, बनेगा हिंदुत्व का प्रतीक

Sun, 12 Dec 2021 06:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 12 Dec 2021 06:49 PM IST
सार

इटली का वेटिकन शहर ईसाई समुदाय का सर्वोच्च आस्था स्थल है तो सउदी अरब स्थित मक्का मुस्लिम धर्म का शीर्ष इबादत स्थल।

विज्ञापन
VHPs big announcement: The development of Ram Janmabhoomi pilgrimage area will be on the lines of Vatican and Mecca, will become a symbol of Hindutva
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर विहिप के अध्यक्ष रवींद्र नारायण सिंह ने रविवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का विकास वेटिकन सिटी और मक्का की तर्ज पर किया जाएगा। अयोध्या का यह तीर्थ क्षेत्र हिंदुत्व का प्रतीक बनकर उभरेगा। 

विज्ञापन


इटली का वेटिकन शहर ईसाई समुदाय का सर्वोच्च आस्था स्थल है तो सउदी अरब स्थित मक्का मुस्लिम धर्म का शीर्ष इबादत स्थल। विहिप प्रमुख का यह एलान इस मायने में महत्वपूर्ण है कि हिंदुओं के विभिन्न आस्था स्थलों में भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को यह संगठन करोड़ों हिंदुओं का सर्वोच्च तीर्थ स्थल घोषित करने जा रहा है। 
विज्ञापन


विहिप प्रमुख रवींद्र नारायण सिंह रविवार को नागपुर में थे। वे यहां धनतोली में विश्व हिंदू जनकल्याण परिषद के विदर्भ क्षेत्रीय कार्यालय के निर्माण का भूमिपूजन करने आए थे। कार्यक्रम में मौजूद संतों व विहिप पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का विकास वेटिकन सिटी (रोमन कैथोलिक चर्च का मुख्यालय) और मक्का (इस्लाम का पवित्रतम शहर) की तर्ज पर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा में विहिप प्रमुख ने देश में धर्मांतरण के लिए होने वाली विदेशी फंडिंग पर नकेल कसने के लिए मोदी सरकार की तारीफ की। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भी अपील की कि वह देश की सेवा के लिए हिंदुओं के साथ हाथ मिलाए। हिंदू सोचते हैं कि उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा, इसी मानसिकता के कारण हम चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईसाई मिशनरियां आदिवासी क्षेत्रों में धर्मांतरण के लिए आदिवासी क्षेत्रों में अस्पताल व स्कूल चला रही हैं। मिशनरीज हिंदू धर्म को उखाड़ने के लिए पूरी योजना के तहत यह काम कर रही हैं। 


रवींद्र नारायण सिंह ने कहा कि इन दिनों भारत के लोग जीडीपी की ज्यादा चिंता कर हैं, बजाए अपने बच्चों में 'संस्कार' या सदगुणों के विकास के। उन्होंने कहा कि जनकल्याण परिषद विदर्भ व पूर्वी महाराष्ट्र में हिंदुओं के कल्याण की विभिन्न योजनाएं शुरू करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed