फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP wrote letter to Municipal Corporation demanding ban on sale of meat and liquor around temples

VHP: मंदिरों के आसपास मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, विहिप ने नगर निगम को लिखा पत्र

Sun, 01 Jun 2025 11:07 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 01 Jun 2025 11:07 PM IST
सार

विहिप के दिल्ली प्रान्त के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इक़बाल सिंह को पत्र लिखा है। इसमें विहिप ने धार्मिक स्थलों के सौ मीटर के दायरे में इस तरह की वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगने की मांग की है।

विज्ञापन
VHP wrote letter to Municipal Corporation demanding ban on sale of meat and liquor around temples
विहिप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने मंदिरों के आसपास शराब और मांस जैसे पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। विहिप ने दिल्ली नगर निगम के मेयर को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे किसी भी धार्मिक स्थल से सौ मीटर के दायरे में नशे से जुड़े उत्पाद जैसे शराब, सिगरेट, बीड़ी-तंबाकू, गुटखा और मांस की बिक्री पर रोक लगाने के लिए तत्काल कदम उठाएंं।

विज्ञापन


विहिप के दिल्ली प्रान्त के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इक़बाल सिंह को एक पत्र लिखकर कहा है कि धार्मिक स्थलों के सौ मीटर के दायरे में इस तरह की वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए। इसकी बिक्री से दर्शनार्थियों को भारी परेशानी होती है। साथ ही इसके कारण मंदिर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है जो कई बार लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। इसलिए उन्होंने अनुरोध किया है कि लोगों की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए मंदिरों के आसपास से नशीली वस्तुओं की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। इसके बाद भी इस तरह की हरकत करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


कपिल खन्ना ने अपने पत्र में कहा है कि धार्मिक स्थलों के आसपास नशे के उत्पादों की बिक्री से धार्मिक स्थलों की पवित्रता का अनादर होता है। कई बार यह सांप्रदायिक तनाव का कारण भी बन जाता है। उन्होंने कहा कि कई घटनाओं में लोगों को धार्मिक स्थलों के परिसर के अंदर इन उत्पादों का सेवन करते हुए पाया गया है, जिससे शांति और सद्भाव भंग होता है। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए धार्मिक स्थलों के आसपास से नशीली वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed