फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP Pravin Togadia slams modi and yogi government for ram mandir

तोगड़िया की भाजपा को चेतावनी, बोले- राम मंदिर नहीं बनाया तो गोरखपुर जैसा होगा हाल

Mon, 19 Mar 2018 08:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 19 Mar 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
VHP Pravin Togadia slams modi and yogi government for ram mandir
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को देश व प्रदेश की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें मुद्दे से भटक गई हैं। 
विज्ञापन


तोगड़िया ने दोनों सरकारों को चेतावनी दी कि यदि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनाया गया तो भाजपा का हश्र गोरखपुर उपचुनाव जैसा ही होगा। वह नगर के एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


नगर के काला आम स्थित एक होटल में सोमवार को डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि 2014 में हिंदुओं ने भाजपा को राम मंदिर निर्माण के लिए वोट दिया था, लेकिन केंद्र सरकार मंदिर निर्माण और गौ हत्या के खिलाफ कानून बनाने के बजाए तीन तलाक पर कानून बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दोनों सरकारों को चेतावनी दी कि यदि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनाया गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का हश्र गोरखपुर उपचुनाव जैसा ही होगा। तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि सरकार मंदिर नहीं बनवाएगी तो हिंदु एकत्रित होकर मंदिर का निर्माण कराएंगे। 

तोगड़िया ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि दोनों सरकारें अपने मुद्दे से भटक चुकी हैं। कार्यक्रम में पहुंचते ही विहिप कार्यकर्ताओं ने डॉ. प्रवीण तोगड़िया का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 


शहर में किया भ्रमण तो सड़क हुई जाम 
कार्यक्रम के बाद डॉ. तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं के साथ शहर में भ्रमण किया। विहिप कार्यकर्ताओं के भ्रमण के दौरान शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। तोगड़िया के आने के समय भी दिल्ली रोड पर भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed