फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP leader Togadia says Hindu men worship your manhood

हिंदुओं अपनी मर्दानगी बढ़ाओ और मुस्लिमों जितने बच्चे पैदा करोः तोगड़िया

Sat, 11 Jun 2016 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Jun 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
VHP leader Togadia says Hindu men worship your manhood
''हिंदुओं ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करो'' - फोटो : file photo

देश में मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही है, हिंदुओं की घट रही है। इस बात से चिंतित विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने हिंदुओं को लताड़ा भी और अजीब सलाह भी दी है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक तोगड़िया ने कम होती आबादी के लिए हिंदू समुदाय में बढ़ती "नपुंसकता" को जिम्मेदार ठहराया और पुरुषों से आह्वान किया कि ''घर जाओ और अपनी मर्दानगी की पूजा करो।''

विज्ञापन


बरुच जिले के जंबुसार में तोगड़िया एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हिंदू विवाहित जोड़ों से कहा कि मुस्लिमों की बढ़ती आबादी के जवाब में उन्हें ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। तोगड़िया ने 'लव जिहाद' और क्रिश्चियन में धर्मांतरण को हिंदू आबादी की परसेंटेज में आई गिरावट का जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन


तोगड़िया ने जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए कहा कि ''अब तो हिंदू घटेगा नहीं, बढ़ेगा। धर्मांतरण को न, घर वापसी को हां। लव जिहाद को न, यूनीफॉर्म सिविल कोड को हां। बांग्लादेशी मुस्लिम को न, हिंदू घरों में बच्चे पैदा करो।''
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर तोगड़िया ने युवाओं से तंबाकू का सेवन बंद करने को कहा। तोगड़िया ने युवाओं को बताया कि ''तंबाकू से नामर्दी बढ़ती। तोड़गिया एक डॉक्टर है, इसलिए इस मौके खुद तैयार किया हुआ प्रोटीन प्रोडक्ट लाए थे। उसे दिखाते हुए उन्होंने युवाओं से कहा कि वैसे तो इसकी कीमत 600 रुपए है, लेकिन हम आपको 500 रुपए में ये देंगे। इसे अपनी पत्नी को दो और उससे कहो कि आपके खाने में पाउडर को मिला दे। इससे आपका पौरुष बचा रहेंगा और आप लगातार बच्चे पैदा कर सकेंगे।''

''जब हिंदू ही नहीं होंगे तो बुलेट ट्रेन किसके लिए?''

VHP leader Togadia says Hindu men worship your manhood
50 युवाओं को त्रिशूल थमाकर दिलाई शपथ - फोटो : file photo

गौहत्या को लेकर भी तोगड़िया बोले, उन्होंने कहा कि अगर जंबूसार में 30 फीसदी मुसलमान आबादी है, और ऐसे में हिंदू आबादी बढ़ती है, तो क्या किसी हिम्मत होगी गौहत्या की?

तोगड़िया ने सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कोसा और कहा कि वो बिना हिंदू सरोकारों की किस बात की विकास की नीतियां बना रही है। तोगड़िया ने कहा कि ''आप बुलेट ट्रेन बना रहे हैं, स्मार्ट सिटी बना रहे हैं, लेकिन उन रेलगाड़ियों में कौन सफर करेगा, जब हिंदू ही नहीं रहेंगे?'' 

कार्यक्रम में 50 युवाओं ने त्रिशूल धारण किया और कसम खाई कि ''कभी भी त्रिशूल का दुरुपयोग नहीं करेंगे और उसे धर्म की रक्षा के लिए प्रयोग करेंगे, और कभी किसी हिंदू भाई के खिलाफ त्रिशल का इस्तेमाल नहीं करेंगे।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed