फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vhp leader Dr rn singh becomes the national president of vishwa hindu parishad has an old relationship with bihar

संगठन में बदलाव: पद्मश्री डॉ. आरएन सिंह बने वीएचपी के नए अध्यक्ष, धर्मांतरण रोकने के लिए शुरू होंगे ये काम

Sat, 17 Jul 2021 05:46 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 17 Jul 2021 05:46 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद द्वारा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद डॉ. आरएन सिंह ने कहा किअयोध्या में जन-जन के सहयोग से राम मंदिर के निर्माण हो रहा है। मंदिर का निर्माण सभी की भागीदारी से ही किया जाएगा। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद को और भी सशक्त व मजबूत बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Vhp leader Dr rn singh becomes the national president of vishwa hindu parishad has an old relationship with bihar
डॉक्टर आर. एन सिंह - फोटो : Twitter@vhp bihar

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समिति और प्रांतीय मंडल की बैठक में विहिप ने अपने संगठन में बदलाव किया है। केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह (डॉ.रविंद्र नारायण सिंह) को शनिवार को केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। सर्जन के रूप में पहचान बनाने वाले डॉ. सिंह पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हैं। अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. सिंह ने कहा, अयोध्या में जन-जन के सहयोग से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर का निर्माण सभी की भागीदारी से ही किया जाएगा। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद को और भी सशक्त व मजबूत बनाया जाएगा।

विज्ञापन


विहिप के नए अध्यक्ष के सहरसा के रहने वाले है। उनके पिता जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्व. राधा बल्लभ सिंह थे। डॉ. डॉ. आरएन सिंह प्रसिद्ध अस्थि शल्य चिकित्सक हैं। उनकी स्कूली शिक्षा कटिहार में हुई है और इससे आगे की शिक्षा पटना में पूरी करने के बाद उन्होंने पीएमसीएच से एमबीबीएस किया। इसके बाद लगभग एक दशक तक लंदन में एफआरसीएस व अन्य डिग्री हासिल की। वे लंदन में रहने के दौरान ही विश्व हिंदू परिषद से जुड़े। 80 के दशक में पटना आकर अपनी क्लीनिक चलाने लगे। इस दौरान उन्हें बेहतर सेवा के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्मश्री सम्मान भी दिया। वह विगत दिनों से विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय थे।
विज्ञापन


धर्मांतरण रोकने को गांवों में गठित होंगी इकाइयां
विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा, बैठक में पूर्व न्यायाधीश विष्णु सदाशिव कोकजे ने अपनी बढ़ती उम्र के कारण स्वत: पदमुक्त होने का निवेदन किया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया और उनके स्थान पर डॉ. आरएन सिंह को नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि अधिकांश पदाधिकारी पहले की तरह ही बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन ने आगे कहा कि मेवात को कश्मीर नहीं बनने दिया जाएगा। यहां धर्मांतरण रोकने के लिए गांवों में संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा। मेवात से अब पलायन नहीं होगा, बल्कि पराक्रम के साथ रहना होगा। मेवात के हिन्दू समाज के साथ आसपास का हिन्दू समाज खड़ा होगा।

जैन ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी चारों घोषणाओं को मेवात में अमल में लाएं। मेवात में गो हत्या पूर्ण रूप से बंद हो, धर्मांतरण के लिए कानून बनाएं, हिन्दू धर्मस्थलों का संरक्षण हो और मेवात में बीएसएफ का कैंप हो।

गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति व प्रन्यासी मंडल की दो दिवसीय बैठक में हरियाणा के फरीदाबाद में हो रही है। इस बैठक में देशभर के लगभग 275 विहिप पदाधिकारियों और विदेशों के प्रतिनिधियों के भी शामिल हुए हैं।


इस बैठक में राम मंदिर निर्माण कोष को लेकर उठे विवाद से लेकर जनसंख्या नियंत्रण और जबरन मतांतरण के खिलाफ कानून बनाने के विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक में वीएचपी अपनी सालभर की नई कार्ययोजना पर भी चर्चा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed