अपील: विहिप ने यूपी और उत्तराखंड सरकार से कांवड़ यात्रा शुरू करने की मांग की, सुप्रीम कोर्ट से भी पुनर्विचार करने का आग्रह
कोरोना काल को देखते हुए यूपी उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। रोक लगने के बाद हिंदूवादी संगठन ने शुरू करने की मांग की है। विहिप ने कांवड़ यात्रा चालू करने की अपील की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगने के बाद हिंदूवादी संगठन ने इस पर पूनर्विचार करने का आग्रह किया है। विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने यूपी और उत्तराखंड सरकार से अपने फैसलों पर फिर से विचार करने की अपील की है। सुरेंद्र जैन ने कहा कि हम शीर्ष अदालत से इस मुद्दे पर एक बार फिर से विचार करने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि केरल सरकार ने ईद-उल-अधा पर छूट नहीं दी है? ऐसे क्या सुप्रीम कोर्ट को इस पर स्वत: संज्ञान नहीं लेना चाहिए?
I appeal to UP & Uttarakhand govts to reconsider their decisions to ban Kanwar Yatra. We urge top court not to be selective on this issue. Hasn't Kerala govt given relaxation on Eid-ul-Adha? Shouldn't the SC take suo moto cognisance on it?: VHP Joint General Secy Surendra Jain pic.twitter.com/gJcTnmr3mQ
— ANI (@ANI) July 18, 2021विज्ञापन
गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने कोविड की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए कांवड़ यात्रा रद्द कर दियावहीं सुप्रीम कोर्ट के स्वत:संज्ञान लेने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी यात्रा निलंबित करने का निर्णय लिया है।