फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP issued the list of 27 families

आगरा तक पहुंचा पलायन विवाद, VHP ने जारी की 27 हिंदू परिवारों की सूची

Sat, 18 Jun 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 18 Jun 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
VHP issued the list of 27 families
कई मुस्लिम परिवारों ने भी छोड़ा कैराना। - फोटो : अमर उजाला

शामली के कैराना और कांधला जैसे हालात आगरा के बिल्लोचपुरा में भी हैं। समुदाय विशेष के दबंगों की दहशत के चलते लोग पुश्तैनी घर तक को औने-पौने दामों में बेचकर पलायन कर गए हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अपने दावे के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों से ऐसे परिवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें बिल्लोचपुरा क्षेत्र के लगभग 27 हिंदू परिवारों के पलायन का दावा किया है। तमाम परिवार क्षेत्र छोड़ने की तैयारी में हैं। इधर, लोहामंडी क्षेत्र से पिछले पांच सालों में पलायन कर चुके साढ़े तीन सौ से अधिक हिंदू परिवारों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को विहिप ऐसे ही कुछ चेहरों को सामने लेकर आया। इनका कहना है कि इज्जत बचाने के लिए उन्हें क्षेत्र छोड़ना पड़ा। अधिकांश विवाद से बचने के लिए कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। बता दें कि विहिप की स्थानीय इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों से पलायन करने वाले परिवारों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, दिग्विजय नाथ तिवारी, विनोद शर्मा बिल्लोचपुरा क्षेत्र पहुंचे। उनके साथ ऐसे लोग भी थे, जो पलायन कर चुके थे।
विज्ञापन


वर्ष 2011 और वर्तमान वोटर लिस्ट के आधार पर उन्होंने लोगों से पूछताछ की। आवास विकास सेक्टर 16 निवासी सुनील का कहना है कि चार साल पहले उन्हें असुरक्षा के चलते बिल्लोचपुरा में अपना पैतृक घर बेचना पड़ा था। कहते हैं कि पिछले कुछ सालों से गली के मोड़ पर ही कुछ लोग बहू-बेटियों के निकलने पर टेढ़ी नजर रखने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल बिगाड़ने वालों को एक-दो बार टोका तो झगड़े की नौबत आ गई। इस घुटन में जीना मुश्किल हो गया, आखिर में यहां से जाना ही पड़ा। सुनील की तरह इस क्षेत्र से पलायन कर चुके और भी कई लोग साथ थे। उन्होंने खुलकर न सही पर इतना जरूर कहा कि कई साल उन्होंने दहशत में गुजारे हैं। अब आवाज उठाते हैं तो दबंग परेशान करेंगे, साथ ही पुलिस-प्रशासन तमाम सवालों को लेकर उनके पीछे पड़ जाएगा।

बिल्लोचपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि अब माहौल पहले जैसा नहीं रहा। समुदाय विशेष के कुछ लोग दबंगई करते हैं। यहां से जाना चाहते हैं, लेकिन घर के रेट सही नहीं मिल रहे। कहीं परिवार पर आफत न टूट जाए, इसलिए शिकायत भी नहीं करते।

पलायन करने वाले परिवारों की सूची

VHP issued the list of 27 families
खौफ ने अपना घर छोडने पर मजबूर कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

मकान नंबर     नाम 
42/328    पद्म कुमार
42/329    लक्ष्मणदास
42/331    हरगुनदास
42/332    मोहनदास
42/250    निर्भयराम
42/253    वीरभान
42/256    रमाशंकर
42/272    बुद्धमल
42/290    दयाराम
42/291    भूरी सिंह
42/301    टेकचंद
42/303    रेशुमल

इसी तरह से अमरनाथ, हरप्रसाद, राजेश, ढमरू सिंह, धर्मवीर, राधाकृष्ण, साहब सिंह, गेंदूमल, बाबूराम, सुनहरीलाल, विजेंद्र सिंह, बृजेश रजत, जानकी देवी, सोनू, बीके कटार के नाम सूची में शामिल हैं। 

ये भी हैं विहिप की टीम में
पलायन करने वालों के सर्वे कराने वाली विहिप की टीम में बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक राकेश त्यागी, विहिप महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, राजीव शर्मा, रवि दुबे, बंटी ठाकुर आदि हैं।

विहिप लगभग हर रोज विभिन्न क्षेत्रों से पलायन करने वाले परिवारों की सूची जारी करेगी। बिल्लोचपुरा से ही 150 से अधिक हिंदू परिवार क्षेत्र छोड़ चुके हैं। 27 परिवारों से संपर्क हो गया है, शेष की तलाश जारी है।
- सुनील पाराशर, प्रदेश उपाध्यक्ष, विहिप

मीरापुर में भी 79 परिवारों की सूची जारी

VHP issued the list of 27 families
अधिकांश परिवार अपनी इच्छा से गए। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह ने मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से उत्पीड़न के कारण पलायन करने वाले 79 परिवारों की सूची जारी की है। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न के शिकार लोगों को डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने एक सप्ताह में एक अन्य पूरक सूची जारी करने का भी ऐलान किया है।

मोंटी तिराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेन्द्र सिंह ने पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। जारी की गई सूची में मीरापुर से 36 परिवार, कैथोड़ा से 18, खेडी सराय और सिकन्दरपुर से एक-एक, खेड़ी फिरोजाबाद से 11 और जौली गांव से 12 परिवारों के नाम बताए गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार अपनी जमीन एवं मकान छोड़कर चले गए। उन्हें अपने मकान और जमीन भी कौड़ियों के भाव बेचनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि विस्थापित अथवा पलायन करने वाले पीड़ित लोगो को राज्य सरकार आठ लाख रुपये और मकान बतौर मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि राज्य मन्त्री डॉ संजीव बालियान के साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर क्षेत्र से पलायन करने वाले लोगों की सूची दी जाएगी।  वार्ता में पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र तितौरिया, नगर अध्यक्ष वैद्य प्रदुमन शर्मा, हरपाल सिंह, वरुण कपासिया, अमित कौशिक, सतीश गुप्ता, डॉ मनोज भद्रकाशी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed