{"_id":"5bc46c4abdec22693e5a31e1","slug":"vhp-claimed-if-abdul-kalam-alive-he-must-stan-with-ramjanam-bhoomi-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप का दावा, रामजन्मभूमि आंदोलन के साथ खड़े होते मिसाइलमैन अब्दुल कलाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विहिप का दावा, रामजन्मभूमि आंदोलन के साथ खड़े होते मिसाइलमैन अब्दुल कलाम
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली,
Updated Mon, 15 Oct 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
apj abdul kalam
'मिसाइल मैन' कहे जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि अगर वे आज जीवित होते तो वे राम मंदिर आंदोलन के साथ खड़े होते। विहिप का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति कलाम भगवान राम को राष्ट्र पुरुष मानते थे, इसलिए वे इस आंदोलन के पक्ष में खड़े होते।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र जैन ने ट्वीट कर कहा कि जब राम सेतु पर कुछ लोगों ने विवाद खड़ा करने की कोशिश की थी, तब उन्होंने इसका पुरजोर विरोध किया था। उनका मानना था कि राम भारत की अस्मिता के प्रतीक हैं, इसलिए उनसे जुड़े हर स्मारक को राष्ट्रीय धरोहर मानना चाहिए। और प्रत्येक राष्ट्रीय धरोहरों की रक्षा की जानी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों को हमेशा प्रचारित करने की कोशिश करती रही है। मध्यप्रदेश में पार्टी ने 'एक शाम, कलाम के नाम' नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी चला रखा है। पार्टी ने इसकी जिम्मेदारी युवा नेताओं के हाथ में दे रखी है। इसका विशेष उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों को पार्टी के साथ जोड़ना रहा है।
विज्ञापन