बीफ पार्टी: हिंदी संस्थान पर विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन
- विहिप-बजरंग दल ने सुबह ही गेट घेरा, भारी फोर्स तैनात
- डा. कठेरिया ने रजिस्ट्रार समेत जांच कमेटी को किया तलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुए केंद्रीय हिंदी संस्थान (केएचएस) में ‘बीफ पार्टी’ के फोटो से हिंदूवादी और गोरक्षा से जुड़े संगठनों में शनिवार को उबाल आ गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुबह होते ही केएचएस को घेर लिया।
पुलिस ने रोका तो वे वहीं धरने पर बैठ गए। उनके तेवर देखते हुए संस्थान-हास्टल पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। बता दें, शुक्रवार को कई वाट्सएप ग्रुपों केएचएस में तीन विदेशी छात्रों की मांस के छोटे टुकड़े करते और इसे पकाते फोटो वायरल हुई।
इसे छात्रों द्वारा विदेशी पुरुष हास्टल में दो दिन पहले मनाई गई बीफ पार्टी की फोटो बताया गया जिससे शहर में सनसनी फैल गई। रात करीब एक बजे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने हास्टल जाकर जांच की। हालांकि उन्हें न तो छात्र मिले न ही बीफ पार्टी के निशान। शनिवार शाम भी अफसरों ने संस्थान द्वारा गठित जांच कमेटी के साथ पुन: निरीक्षण किया। अधिकांश छात्रों के अवकाश पर शहर से बाहर होने के कारण जांच आगे न बढ़ सकी।
कुलसचिव से दोषी छात्रों के निष्कासन की मांग
इसी मामले को लेकर विहिप-बजरंग दल की अगुवाई में सुबह छह बजे ही प्रदर्शन शुरू हो गया। संस्थान में प्रवेश से रोके जाने पर प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। फोर्स ने उन्हें बलपूर्वक रोका तो वे धरने पर बैठ गए।
बाद में कुलसचिव को दोषी छात्रों के निष्कासन की मांग वाला ज्ञापन देकर ही वह हटे। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने भी हस्तक्षेप किया। उन्होंने शनिवार पूर्वाह्न केएचएस के कुलसचिव और जांच कमेटी के सदस्यों को तलब किया।
मामले और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। फिर निष्पक्ष जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
कुलसचिव चंद्रकांत त्रिपाठी ने बताया कि फोटो में दिख रहे छात्र संस्थान के ही हैं। ये छात्र टर्की, अफगानिस्तान, उजेबकिस्तान और बुल्गारिया से आए हैं। इनके लौटने के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।