फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   winter session of Parliament is expected to be chaotic, opposition is united over SIR

Parliament: संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामे के आसार; एसआईआर पर विपक्ष लामबंद, 'जिहाद' विवाद पर सरकार गर्म

Sun, 30 Nov 2025 05:06 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 30 Nov 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
winter session of Parliament is expected to be chaotic, opposition is united over  SIR
शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक। - फोटो : पीटीआई

संसद का शीतकालीन सत्र कल सोमवार एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान संसद में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल सकता है। विपक्ष विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बना रहा है। सत्र के दौरान संसद के अंदर से लेकर बाहर तक एसआईआर पर विपक्ष का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, सरकार मदनी के जिहाद विवाद पर आक्रामक रुख अपना सकती है। सरकार इस सत्र में परमाणु ऊर्जा विधेयक सहित दस विधेयक पेश कर सकती है।  

विज्ञापन


एसआईआर प्रक्रिया शुरु होने के बाद सबसे पहले हुए बिहार चुनाव में एनडीए को शानदार जीत मिली है, जबकि विपक्षी महागठबंधन को नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बाद से ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने एसआईआर पर आक्रामक रुख बनाकर रखा है। इधर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस भी एसआईआर को लेकर लगातार आक्रामक है और वह चुनाव आयोग को भी घेरने का काम कर रही है। ऐसे में सदन में भी इन दलों का विरोध जारी रह सकता है। 
विज्ञापन


सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। विपक्ष की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, डेरेक ओ ब्रायन सहित कई दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। विपक्ष ने इस बैठक में ही सरकार से एसआईआर पर बातचीत करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिहाद विवाद पर भी हो सकता है हंगामा
संसद सत्र के ठीक पहले, जमीयत उलमा-ए-हिंद के नेता मौलाना महमूद मदनी ने एक बयान देकर पूरे देश का राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। उन्होंने 'जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा' और 'वंदे मातरम के सामने नहीं झुकने' जैसी बातें कही हैं। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाया है। ऐसे में सत्ता पक्ष इस मुद्दे पर बहस कर विपक्ष को उसी के पाले में घेरने की कोशिश कर सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed