फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vetern actor Dilip Kumar hospitalised in Lilavati Hospital mumbai due to kidney disease

बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को किडनी मेें दिक्कत, ICU में भर्ती 

Wed, 02 Aug 2017 09:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 02 Aug 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
Vetern actor Dilip Kumar hospitalised in Lilavati Hospital mumbai due to kidney disease
अभिनेता दिलीप कुमार (फाइल फोटो)
बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने की वजह से उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि उन्हें किडनी में दिक्कत के चलते आईसीयू में रखा गया है। 
विज्ञापन


अभी उनके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रतीक्षा की जा रही है। हालांकि अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वृद्ध अभिनेता अब भी अस्पताल में है। उन्हें आज दोपहर बाद किडनी में परेशानी के चलते लीलावती में लाया गया था। पिछले कुछ सालों में वह बिमारी के चलते हॉस्पिटल की यात्रा कई बार कर चुके हैं। 
विज्ञापन


बताते चलें कि अभिनेता दिलीप कुमार काफी समय से सांस लेने संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। 94 वर्षीय दिलीप कुमार दादा साहब फाल्के और पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित हो चुके  हैं। अभिनेता दिलीप कुमार ने ‘मधुमति’, ‘मुगले आजम’, ‘देवदास’, ‘गंगा जमुना’, ‘राम और श्याम’ और ‘कर्मा’ समेत अनेक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार ने आखिरी बार 1998 में रिलीज हुई ‘किला’ में अभिनय किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed