फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   very low turnout at urban areas during 288 seats in Maharashtra and second phase voting in Jharkhand

Polls: शहरी इलाकों में फिर मतदाता उदासीन; ईसी ने कहा- मुंबई-पुणे, बोकारो, रांची समेत कई शहरों में कम भागीदारी

Thu, 21 Nov 2024 05:04 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 21 Nov 2024 05:04 AM IST
सार

शहरी क्षेत्रों में युवा समेत ज्यादातर मतदाताओं ने घरों में रहना ही बेहतर समझा या फिर कहीं घूमने निकल गए। मायानगरी मुंबई 24 घंटे जागती रहती है लेकिन मुंबई शहर में 50 फीसदी भी मतदान नहीं हुआ। मुंबई की अन्य कई सीटों पर इससे भी कम मतदान दर्ज किया गया

विज्ञापन
very low turnout at urban areas during 288 seats in Maharashtra and second phase voting in Jharkhand
वोटिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में शहरों में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह नजर नहीं आया। महाराष्ट्र की 288 और झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के दौरान शहरी इलाकों में कई केंद्रों पर बहुत कम मतदान हुआ। केंद्रीय चुनाव आयोग ने भी इसकी पुष्टि की। आयोग ने अफसोस जताया कि प्रेरक अभियानों, मतदान प्रक्रिया को सरल बनाए जाने के बावजूद महाराष्ट्र में मुुंबई, पुणे, ठाणे और झारखंड में बोकारो, रांची समेत कई शहरों में मतदाताओं की कम भागीदारी का निराशाजनक रिकॉर्ड बरकरार रहा।
विज्ञापन


महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान बुधवार को संपन्न हो गया। आयोग ने कहा कि पिछले विधानसभा और संसदीय चुनावों में महाराष्ट्र के शहरी केंद्रों में कम मतदान की प्रवृत्ति को देखते हुए इस बार शहरी उदासीनता से निपटने पर विशेष जोर दिया गया था। ऊंची इमारतों और सोसायटियों में 1,185 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए और मतदान से पहले शहरी और युवा मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए फिल्मी हस्तियों, चुनाव आयोग के राज्य और राष्ट्रीय प्रतीकों को शामिल करते हुए विभिन्न जागरूकता और जन-आंदोलन अभियान आयोजित किए गए थे। हालांकि इसका कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में युवा समेत ज्यादातर मतदाताओं ने घरों में रहना ही बेहतर समझा या फिर कहीं घूमने निकल गए। मायानगरी मुंबई 24 घंटे जागती रहती है लेकिन मुंबई शहर में 50 फीसदी भी मतदान नहीं हुआ। मुंबई की अन्य कई सीटों पर इससे भी कम मतदान दर्ज किया गया जबकि फिल्मी सितारे और अन्य बड़ी हस्तियां मतदान के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकले। वहीं झारखंड में बोकारो, रांची समेत कुछ शहरी क्षेत्रों में दोपहर के बाद मतदान केंद्र खाली नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीड में वोट डालने कतार में लगे निर्दलीय प्रत्याशी की मौत
महाराष्ट्र के बीड में मतदान केंद्र पर हार्टअटैक से निर्दलीय प्रत्याशी की मौत हो गई। बालासाहेब शिंदे छत्रपति साहू वोट डालने के लिए कतार में थे, इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यहां हुई इतनी वोटिंग
  •  महाराष्ट्र में नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 53.78 फीसदी वोट पड़े। यहां भाजपा के शंतुकराव हंबार्डे का मुकाबला कांग्रेस के रवींद्र चव्हाण के साथ है। यह सीट कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण के निधन से खाली हुई है।
  •  उत्तराखंड : केदारनाथ विधानसभा सीट पर 57.64% वोटिंग। यह सीट भाजपा विधायक शैला रानी रावत के निधन से खाली हुई है।
  •  पंजाब : चाराें विधानसभा सीटों पर 59.65% वोटिंग। गिदरबाहा सीट पर सर्वाधिक 78.10%, डेरा बाबा नानक में 59.8, बरनाला में 52.7 और चब्बेवाल में 48.01 फीसदी वोट पड़े।
  •  केरल : पलक्कड विधानसभा में 62.25% वोटिंग।

जामताड़ा में 57 कुष्ठ रोगियों ने पहली बार किया मतदान  
झारखंड में जामताड़ा की कुष्ठ रोगियों की कॉलोनी से 100 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 57 कुष्ठ रोगियों ने बुधवार को पहली बार मतदान किया और उम्मीद जताई कि नई सरकार उनकी समस्याएं हल करेगी। ये सभी मिहिजाम के स्नेहपुर सामुदायिक भवन में बने बूथ पर मत देने पहुंचे थे। यहां कुष्ठ रोगियों को समर्पित बूथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed