फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   verghese kurien used Amul's money to help Christian institutions said bjp leader Dileep Sanghani

भाजपा नेता दिलीप ने वर्गीज कूरियन पर लगाया आरोप, कहा-अमूल के रुपयों से कराते थे धर्म परिवर्तन

Sun, 25 Nov 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Sun, 25 Nov 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
verghese kurien used Amul's money to help Christian institutions said bjp leader Dileep Sanghani
वर्गीज कुरियन

गुजरात के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री दिलीप संघाणी ने अमूल दूध के कर्ता-धर्ता वर्गीज कूरियन पर धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। दिलीप ने कहा कि भारत में दुग्ध क्रांति के जनक पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ वर्गीज कूरियन अमूल के पैसे से ईसाई संस्थाओं की मदद करते थे इन रुपयों का उपयोग  वो धर्म परिवर्तन कराने में खर्च करते थे। 

विज्ञापन


अंग्रेजी मीडिया में उनके प्रभाव के चलते ही उनकी छवि को महान व्यक्ति के रूप में प्रचारित किया गया। दिलीप ने कूरियन पर ईसाई धर्म की संस्थाओं को मिशनरी कार्य के लिए धन उपलब्ध कराने का आरोप लगा है। संघाणी ने डेयरी पर हुए एक कार्यक्रम में कूरियन पर ये आरोप लगाए। 
विज्ञापन


बता दें कि देश में कृषि व दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले डॉ वर्गीज कूरियन ने गुजरात के आणंद शहर को अपनी कर्मस्थली बनाया तथा यहीं पर उनहोंने भारत की श्वेत क्रांति की नींव रखी। उन्होंने अमूल, जीसीएमएमएफ, इरमा, एनडीडीबी सहित तीन दर्जन संस्थाओं की नींव रखी। उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें पहले पद्म भूषण तथा बाद में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed