फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Verdict in Asaram rape case: Jodhpur central jail sealed, section 144 imposed in Jodhpur

जेल परिसर के चर्चित हॉल में सुनाया जाएगा आसाराम पर फैसला, दो हजार से अधिक जवान तैनात, धारा-144 लागू

Wed, 25 Apr 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जोधपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जोधपुर Updated Wed, 25 Apr 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Verdict in Asaram rape case: Jodhpur central jail sealed, section 144 imposed in Jodhpur
आसाराम

नाबालिग से रेप के केस में आसाराम पर ट्रायल कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी। फैसला सुबह 11 बजे तक सुनाया जा सकता है। इसे लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

विज्ञापन


राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक निचली अदालत इस सिलसिले में जोधपुर केंद्रीय कारागार परिसर में अपना फैसला सुनाएगी। कानून और व्यवस्था के लिए आसाराम के समर्थकों को खतरा मानते हुए पुलिस ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। कारों, बसों को रोककर यात्रियों की तलाशी ली जा रही है और पहचान पत्र देखे जा रहे हैं। ट्रेन यात्रियों पर आरपीएफ की मदद से खास नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन


डीआईजी (जेल) विक्रम सिंह ने बताया कि हमने इस फैसले के मद्देनजर पुख्ता प्रबंध किए हैं। जेल परिसर में अदालत के कर्मचारियों सहित मजिस्ट्रेट, आसाराम और सह आरोपी, बचाव एवं अभियोजन पक्ष के वकील उपस्थित रहेंगे। डीसीपी (पूर्व) अमन दीप सिंह ने बताया कि शहर में 21 अप्रैल से धारा-144 लगाई है जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि शहर में आसाराम के आश्रमों पर करीबी नजर रखी जा रही है। सभी होटलों और गेस्टहाउसों के साथ बसस्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जेल को सील कर दिया गया है। किसी को भी जेल परिसर के नजदीक आने की इजाजत नहीं दी जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed