फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Verbal spat between Shiromani Akali Dal MP Harsimrat Kaur Badal and Ravneet Singh Bittu over three Farm Laws

वीडियो: बिल पास होने के बाद इस्तीफा दिया, अब ड्रामा कर रही हैं... हरसिमरत कौर से भिड़े कांग्रेस सांसद

Wed, 04 Aug 2021 12:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 04 Aug 2021 12:44 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल संसद परिसर में कृषि कानूनों का विरोध करते हुए तख्ती लेकर खड़ी थीं। उसी दौरान वहां से गुजर रहे बिट्टू उनके पास पहुंच गए। दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।
 

विज्ञापन
Verbal spat between Shiromani Akali Dal MP Harsimrat Kaur Badal and Ravneet Singh Bittu over three Farm Laws
हरसिमरत कौर और कांग्रेस सांसद के बीच भिड़ंत - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे पर बुधवार को शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच संसद परिसर में तीखी नोकझोंक हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल संसद परिसर में कृषि कानूनों का विरोध करते हुए तख्ती लेकर खड़ी थीं। उसी दौरान वहां से गुजर रहे बिट्टू उनके पास पहुंच गए।  उन्होंने कहा कि आपका ये प्रदर्शन नकली है। आप जब मंत्री थीं तब ही बिल पास हुआ उस समय आपने कुछ नहीं कहा लेकिन जब किसानों का प्रदर्शन जोर हुआ तो आपने इस्तीफा दे दिया। आप सिर्फ ड्रामा कर रही हैं। संसद में विरोध के दौरान अकाली दल के नेता गायब थे।

विज्ञापन


वहीं रवनीत सिंह बिट्टू के आरोप पर हरसिमरत कौर ने कहा कि मैं मंत्री नहीं थी। इस पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि आप झूठ बोल रही हैं। हरसिमरत ने कहा कि हमने पद से इस्तीफा दे दिया था। हरसिमरत ने कहा कि इनसे पुछिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी कहां थे। उन्होंने  कहा कि आपके भागने की वजह से ऐसा हुआ था। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के वॉकआउट की वजह से बिल पास हुए।  
विज्ञापन


कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों नेताओं के बीच हुई इस नोकझोंक का वीडियो शेयर किया। वीडियो में बिट्टू अकाली दल की नेता पर केंद्रीय मंत्री रहते हुए तीनों कृषि कानून पारित कराने का आरोप लगाते दिख रहे हैं, जबकि हरसिमरत इसका प्रतिवाद करती नजर आ रही हैं। हरसिमरत ने ‘काले कानून रद्द करो’ के नारे भी लगाए। लोकसभा में बसपा के नेता रितेश पांडेय और कुछ अन्य सांसद भी कृषि कानूनों के विरोध में हरसिमरत के साथ खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें पूरा वीडियो...


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed