{"_id":"5efc819f8ebc3ea1de1a25a2","slug":"ventilators-made-in-india-are-equipped-with-bipap-mode-says-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया, बाइपेप मोड से लैस हैं 'मेड इन इंडिया' वेंटिलेटर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया, बाइपेप मोड से लैस हैं 'मेड इन इंडिया' वेंटिलेटर
Wed, 01 Jul 2020 05:59 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जिन ‘मेड इन इंडिया’ वेंटिलेटरों की आपूर्ति की गई है वे विशेष आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। मंत्रालय ने कहा कि इन वेंटिलेटर में बाइलेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर (बाइपेप) मोड है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भेजे गए भारत निर्मित किफायती वेंटिलेटर मॉडलों बीईएल और एजीवीए में बाइपेप मोड और ऐसे अन्य मोड हैं जिन्हें तकनीकी विशेषज्ञताओं में निर्दिष्ट किया गया है।' बाइपेप एक उपकरण है जो शरीर में बिना किसी नली के श्वसन में मदद करता है।
विज्ञापन
पहले इस तरह की खबरें सामने आई थीं कि भारत निर्मित वेंटिलेटरों में बाइपेप मोड नहीं है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'कुछ खबरों से स्वास्थ्य मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि भारत सरकार द्वारा जिन वेंटिलेटरों की आपूर्ति की गई है, उनमें बाइपेप मोड उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा उठाया गया है।'
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) की अध्यक्षता में इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की एक तकनीकी समिति ने इन कोविड-19 वेंटिलेटरों के लिए तकनीकी विशेषज्ञताएं निर्धारित की थीं। ये वेंटिलेटर आईसीयू (गहन चिकित्सा विभाग) के लिए हैं।