फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Venkateswara swamy temple Stampede Governor CM Naidu Jagan Mohan Reddy Reaction

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर भगदड़: राष्ट्रपति-PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का एलान; विपक्ष ने सरकार से पूछे सवाल

Sat, 01 Nov 2025 01:42 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीकाकुलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीकाकुलम Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 01 Nov 2025 01:42 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी पर भगदड़ मच गई। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। पीएम मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और मुआवजे का एलान किया है। 

विज्ञापन
Venkateswara swamy temple Stampede Governor CM Naidu Jagan Mohan Reddy Reaction
वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। हादसे के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मु ने किया शोक व्यक्त
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है। राष्ट्रपति ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन


PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना से अत्यंत व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल श्रद्धालु जल्द स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Screenshot of a tweet from PMO India account featuring profile image of Narendra Modi with text expressing condolences for the stampede at Venkateswara Swamy Temple in Srikakulam Andhra Pradesh announcing ex-gratia payments from PMNRF to victims families and injured.

राज्यपाल ने भी जताई संवेदना
राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने इस हादसे पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए घायलों के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है, जिसे लेकर पूरे राज्य को गहरा आघात पहुंचा है।

Portrait of an elderly man with white hair and beard wearing a white cap and formal white attire with a badge standing against a blue background.

मुख्यमंत्री नायडू ने जताया दुख, दिए राहत के निर्देश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की यह घटना अत्यंत दुखद है। श्रद्धालुओं की मृत्यु हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी घायलों को शीघ्र और उचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा है।

ये भी पढ़ें:- आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी पर भगदड़, कई लोगों की मौत; पीएम ने जताया दुख

 गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी जताया गहरा शोक
 गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  ने भी इस दर्दनाक हादसे पर शोक जताते हुए कहा आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की मृत्यु से मैं गहरा दुखी हूं। मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल श्रद्धालु शीघ्र स्वस्थ हों।

जगन रेड्डी ने सरकार पर लगाया आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं- तिरुपति में वैकुंठ एकादशी के दौरान छह श्रद्धालुओं की मौत हुई थी और सिंहाचलम मंदिर में सात लोगों की जान गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार हो रही इन त्रासदियों के बावजूद सरकार ने उचित सावधानियां नहीं बरतीं और चंद्रबाबू नायडू प्रशासन की घोर लापरवाही उजागर हुई है। जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि निर्दोष लोगों की बार-बार हो रही मौतें सरकार की अक्षमता को दर्शाती हैं और ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

वेंकटेश्वर मंदिर हादसा बेहद दुखद, सरकार करेगी हर संभव मदद- डिप्टी सीएम पवन कल्याण
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने श्रीकाकुलम जिले स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के मौके पर हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण हुई इस भगदड़ में नौ श्रद्धालुओं की जान जाना अत्यंत दुखद है। इसमें एक बच्चे की मौत ने हम सभी को गहराई से झकझोर दिया है।

पवन कल्याण ने कहा कि सरकार घायलों के उपचार के लिए सभी संभव कदम उठाएगी ताकि उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके और वे जल्द स्वस्थ हों। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हर प्रकार की सहायता प्रदान करेगी। उपमुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि राज्य के सभी मंदिरों में धार्मिक अवसरों के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed