फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Venkaiah Naidu sworn in as Vice President today

आज देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, वेंकैया नायडू लेंगे शपथ

Fri, 11 Aug 2017 08:01 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली। Updated Fri, 11 Aug 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
Venkaiah Naidu sworn in as Vice President today

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शपथ दिलाएंगे। शपथ लेने से पहले वेंकैया देश में बदली राजनीति का भी स्पष्ट संदेश देंगे।

विज्ञापन


अन्य उपराष्ट्रपतियों की तरह सबसे पहले महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्घांजलि देने के बाद वेंकैया दीनदयाल उपाध्याय, भीमराव अंबेडकर और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार का दिन भाजपा और संघ के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। क्योंकि वेंकैया के शपथ के साथ ही देश के चार शीर्ष पदों राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर के पदों पर पहली बार भाजपा और संघ की विचारधारा से जुड़े लोग होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद भाजपा कांग्रेस के साथ विचारधारा के स्तर पर ही नहीं बल्कि संस्कृति और विरासत की भी जंग लड़ रही है। विरासत की जंग में पार्टी और मोदी सरकार ने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी से तो पूरी तरह से दूरी बनाए रखी है,

मगर इस दौरान उसने कांग्रेस की विरासत से जुड़े रहे अंबेडकर और पटेल की राजनीतिक विरासत हासिल करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। इस क्रम में बीते लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद एक के बाद एक चार शीर्ष पदों को हासिल कर भाजपा ने आजादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी सफलता हासिल की है।

 
इसी आशय का संदेश देने के लिए वेंकैया ने महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि देने के बाद संघ-भाजपा की विचारधारा का संदेश देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शपथ लेने की योजना बनाई।

इसके अलावा जिन शख्सियतों की राजनीतिक विरासत को हासिल करने पर भाजपा की निगाहें हैं उन शख्सियतों की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed