फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   venkaiah comments on smart city when he came at national executive meet of bharatiya janata party

इलाहाबाद में वेंकैया नायडू ने कहा- स्मार्ट सिटी के साथ शहर को मिलेगा ‘अमृत'

Sun, 12 Jun 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
venkaiah comments on smart city when he came at national executive meet of bharatiya janata party
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, विधानसभा चुनाव के पहले बदलेगी यूपी की तस्वीर - फोटो : PTI

स्मार्ट सिटी चयन प्रतियोगिता के दूसरे चरण में इलाहाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों का चयनित होना तकरीबन तय माना जा रहा है। इसके साथ अटल मिशन फॉर रिजूवैनेशन एंड अर्बन ट्रांसफारर्मेशन ‘अमृत’ के तहत इलाहाबाद समेत अन्य जिलों में हर श्रेणी के  लोगों के लिए आवासीय योजना समेत इसके तहत अन्य ढेरों काम होंगे। रविवार को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल होने आए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैयानायडू ने विधानसभा चुनाव के पहले तक उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का इशारा कर दिया।

विज्ञापन


वेंकैयानायडू ने कहा कि अटल मिशन के तहत गुजरात के राजकोट में बने आवास तीन दिन पहले लाभार्थियों को आवंटित कर दिए गए। अब उत्तर प्रदेश की बारी है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वेंकैयानायडू का बयान बेहद अहम माना जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने दो वर्ष पूरे कर लिए और इस अवधि में केंद्र ने जो किया सबके सामने है। सरकार ने काम किया है, अब लोग उसे देखें और उसके बाद आगे निर्णय लें। वेंकैयानायडू के इस बयान के बाद यह तय है कि भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में इलाहाबाद, राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए फंडिंग पर फैसला हो सकता है, क्योंकि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा स्मार्ट सिटी के नाम पर वोटरों को लुभाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


राजकोट में अटल मिशन के तहत आवासों के आवंटन से भी साफ है कि इलाहाबाद समेत यूपी के अन्य जिलों में इस योजना पर काम जल्द शुरू हो सकता है। केंद्र सरकार ने अटल मिशन के तहत कामों का प्रस्ताव पहले ही मांगा है। यह योजना शुरू होने पर हर श्रेणी के लोगों के लिए आवास बनेंगे। इसके जरिए भाजपा बसपा के वोट बैंक माने जाने दलितों और गरीबों को भी अपने पक्ष में करने का प्रयास करेगी क्योंकि अटल योजना में मलिन बस्तियों के विकास के साथ गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की योजना है। इसके जरिए केंद्र प्रदेश सरकार की समाजवादी आवास योजना को भी पीछे छोड़ने का प्रयास करेगी। वेंकैयानायडू के बयान से साफ है कि कार्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में इलाहाबाद समेत यूपी के कई शहरों के लिए दोनों बड़ी योजनाओं पर फैसला संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed