फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vegetable Prices cools down Onion Potato Tomato may see sudden increase due to this reason news and updates

Vegetable Prices: आम आदमी के लिए बड़ी राहत, आलू-प्याज, टमाटर के दाम इतने हुए कम, इस वजह से फिर आ सकता है उछाल!

Fri, 02 Aug 2024 04:03 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 02 Aug 2024 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार
बरसात के बाद सब्जियों की फिर से एक बार बंपर आवक शुरू हो गई हैं। इसकी वजह से सब्जियों के दामों में 30 से 50 फीसदी तक की गिरावट आई है। जून में यह सभी सब्जियां काफी महंगी हो गई थीं। 
loader
Vegetable Prices cools down Onion Potato Tomato may see sudden increase due to this reason news and updates
सब्जियों के दाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजार में महंगी सब्जियों की मार झेल रहे आम लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार की सख्ती के बाद सब्जी बाजार में अब आलू-प्याज, टमाटर के दामों में कमी आने लगी है। एक अगस्त को बाजार में टमाटर के भाव में 5 से 10 रुपये की गिरावट देखी गई है। जबकि बीते चार दिनों से आलू और प्याज भी 10 रुपये तक सस्ता हुआ है। सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमतों में जल्द ही कमी आएगी। प्याज की कीमतों पर भी लगातार नजर बनी हुई है। जरूरत पड़ी तो कीमत कम करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। 


दरअसल, बरसात के बाद सब्जियों की फिर से एक बार बंपर आवक शुरू हो गई हैं। इसकी वजह से सब्जियों के दामों में 30 से 50 फीसदी तक की गिरावट आई है। जून में यह सभी सब्जियां काफी महंगी हो गई थीं। जून में हरी मिर्च, टमाटर सब महंगे थे लेकिन अब टमाटर 40 से 50 रुपये किलो हो गया है। प्याज के दाम बाजार भी 70 रुपये किलो तक पहुंच गए थे। लेकिन अब प्याज के दामों में भी कमी देखी जा रही है।


सरकार के सूत्रों का कहना है कि सरकार कई कदम उठा रही है। इससे टमाटर की कीमतों में जल्द ही कमी आएगी। प्याज की कीमतों पर भी लगातार नजर बनी हुई है। जरूरत पड़ी तो कीमत कम करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। अभी प्याज की कीमत 44 रुपये प्रति किलोग्राम पर है और दाल की कीमत कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इन कदमों में दालों पर स्टॉक लिमिट लगाना और आयात को खोलना शामिल है। वहीं, दालों की कीमत में चार फीसदी तक की कमी संभव है। नई फसल आने के बाद इसकी कीमत और कम होगी। मानसून की बारिश की वजह से पिछले कुछ समय में सब्जियां महंगी हुई है। इनके दाम न बढ़े इसलिए सरकार नजर बनाए हुए हैं।

आजादपुर मंडी सब्जी विक्रेता संघ का कहना है कि बरसात के बाद सब्जी मंडी में नई सब्जियां आने लगी है, जिसके चलते सब्जी के दामों में भारी गिरावट आई है। जून के समय सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे और जुलाई में यह फिर से गिरना शुरू हो गए। इससे हरी मिर्च का तीखापन भी कम हुआ हैं, वहीं टमाटर के दाम भी कम हुए हैं। टमाटर, मिर्च, गोभी और लौकी के दामों में 30 से 50 फीसदी तक गिरावट हुई है। अब सब्जियां 15 दिन पहले के मुकाबले 30 से 50 फीसदी तक सस्ती हो गई है। मेथी, पालक कद्दू, फूल गोभी, अदरक, करेला, तोरई में भी गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि अभी भी भारी बारिश के कारण कई फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। इसके कारण आने वाले समय में सब्जियों के दामों में वृद्धि हो सकती है।

केंद्र सरकार बेच रही सस्ते टमाटर
टमाटर के बढ़ते दाम के बीच दिल्ली के साथ ही मुंबई में भी सरकार ने सस्ती दरों पर टमाटर बेचने शुरू कर दिए हैं। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड ने मुंबई में बुधवार को कई जगह 60 रुपये किलो की दर से टमाटर बेचे गए। मुंबई में चार जगह टमाटर बेचे गए। इन जगहों में बोरिवली ईस्ट के अशोक नगर, वर्ली नाका, सायन सर्किल इसके अलावा एनसीसीएफ के स्टॉल लोअर परेल में एनसीसीएफ के ऑफिस में भी सस्ते दाम में टमाटर बेचे गए। मुंबई के जैसे ही दिल्ली में भी कई जगहों पर टमाटर सस्ते दाम में बेचे गए. दिल्ली एनसीआर में लगभग 18 जगह पर टमाटर बेचे जा रहे हैं। इन जगहों में लोधी कॉलोनी, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, मोती नगर, कृषि भवन, कैलाश कॉलोनी, आईएनए मार्केट, मंडी हाउस, हौज खास हेड ऑफिस, रोहिणी, संसद मार्ग, सेक्टर 76, गुरुग्राम, द्वारका, साउथ एक्सटेंशन, नोएडा सेक्टर 14 में भी सस्ते दामों में टमाटर बेचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed