फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   veerappa moily remarks his personal opinion says karnataka congress leaders ministers dk shivakumar cm

Karnataka: 'ये मोइली के निजी विचार, अंतिम फैसला हाईकमान का', शिवकुमार को लेकर दिए बयान से मंत्रियों का किनारा

Mon, 03 Mar 2025 03:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Mar 2025 03:08 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि डीके शिवकुमार ने पार्टी बनाई है और कोई भी उन्हें सीएम बनने से नहीं रोक सकता।   

विज्ञापन
veerappa moily remarks his personal opinion says karnataka congress leaders ministers dk shivakumar cm
डीके शिवकुमार - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक के मंत्रियों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली के उस बयान से किनारा कर लिया है, जिसमें मोइली ने डीके शिवकुमार के सीएम बनने की बात कही थी। मंत्रियों ने कहा कि वीरप्पा मोइली ने जो भी कहा, वे उनके निजी विचार थे और सीएम को लेकर हाईकमान का फैसला ही अंतिम है। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि डीके शिवकुमार ने पार्टी बनाई है और कोई भी उन्हें सीएम बनने से नहीं रोक सकता।   
विज्ञापन


क्या बोले कर्नाटक सरकार के मंत्री
कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि न तो डीके शिवकुमार और न ही कोई और ये दावा कर सकता है कि वे नेतृत्व संभालने वाले हैं। खरगे ने कहा कि 'न तो मोइली और न ही किसी और ने ये कहा है कि डीके शिवकुमार आज या कल सीएम बनने जा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ ये कहा कि एक दिन शिवकुमार को उनकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। ये पार्टी हाईकमान तय करेगा। हमारी जिम्मेदारियां स्पष्ट हैं। सिद्धारमैया अभी सीएम हैं और डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम। वीरप्पा मोइली ने जो भी कहा है, ये उनके विचार हैं।'
विज्ञापन


एक अन्य मंत्री संतोष कुमार लाड ने कहा कि 'अगर वीरप्पा मोइली ने कोई बयान दिया है तो उनसे ही इसके बारे में सवाल किए जाने चाहिए क्योंकि हम हमेशा पार्टी आलाकमान की नीति का पालन करते हैं। जो भी आलाकमान ने कहा है, वही अंतिम है। ये वीरप्पा मोइली के विचार हैं, न कि आलाकमान के।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरप्पा मोइली ने क्या कहा था
रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने डीके शिवकुमार की तारीफ करते हुए कहा कि आपने अच्छा नेतृत्व किया। आपने पार्टी बनाई। लोग बयानबाजी करते हैं, लेकिन कोई भी आपको सीएम बनने से नहीं रोक सकता। सीएम बनना ऐसा नहीं है, जिसे किसी को भी बतौर उपहार दिया जाना चाहिए, बल्कि यह ऐसा है, जिसे कड़ी मेहनत से कमाया जाता है।'

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed