फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vat on petrol diesel in maharashtra may be reduced, MP govt may also review vat on petrol diesel

राजस्थान में वैट घटने के बाद अब महाराष्ट्र ने भी दिया संकेत, मध्य प्रदेश भी केंद्र से करेगा बात

Mon, 10 Sep 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
vat on petrol diesel in maharashtra may be reduced, MP govt may also review vat on petrol diesel
देवेंद्र फडणवीस, शिवराज सिंह चौहान
कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान से एक दिन पहले रविवार को राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को चार-चार प्रतिशत कम करने की घोषणा की। इससे राज्य में पेट्रोल व डीजल ढाई रुपये प्रति लीटर तक सस्ता होगा। इसके तहत राज्य में वैट पेट्रोल पर 30 से घटाकर 26 प्रतिशत और डीजल पर 22 से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर मध्य प्रदेश सरकार ने कहा है की राज्य में पिछले साल पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर दिए गए थे। लेकिन राज्य सरकार बढ़ती महंगाई के मद्देनजर आगामी जीएसटी काउंसिल की बैठक में वैट कम करने के मुद्दे पर केंद्र सरकार से बात करेगी। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि 14 अक्टूबर 2017 को राज्य सरकार ने पेट्रोल पर 3 फीसदी और डीजल पर 5 फीसदी वैट घटा दिया था। डीजल पर लग रहे डेढ़ रुपए के अतिरिक्त कर को भी खत्म किया था। इससे राज्य के राजस्व में 2000 करोड़ रुपए की कमी आई। 
विज्ञापन


लेकिन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के कारण महंगाई पर इसका असर पड़ रहा है। मलैया ने कहा कि राज्य सरकार 29 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में केंद्र सरकार से वैट कम करने पर बात करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मौजूदा समय में मध्य प्रदेश में पेट्रोल पर 28 और डीजल पर 22 फीसदी वैट लगता है। उधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐसे संकेत दिए हैं की तेल के दाम घटाए जा सकते हैं। वहीं कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि पंजाब और कर्नाटक में जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed