{"_id":"61e65bb95a623563943e3cda","slug":"vasco-da-gama-howrah-amaravati-express-derailed-between-dudhsagar-and-caranzol-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचे: अब पटरी से उतरी वास्को-डी-गामा हावड़ा अमरावती एक्सप्रेस, सभी यात्री सुरक्षित ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाल-बाल बचे: अब पटरी से उतरी वास्को-डी-गामा हावड़ा अमरावती एक्सप्रेस, सभी यात्री सुरक्षित
Tue, 18 Jan 2022 11:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:48 AM IST
सार
हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री व रेलवे कर्मचारी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के बाद एक बार फिर बड़ा रेल हादसा होते बचा। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 8:56 बजे वास्को-डी-गामा हावड़ा अमरावती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गोवा में दूधसागर और कारंजोल के पास ट्रेन के लोको के अगले पहिए पटरी से उतर गए, जिस कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री व रेलवे कर्मचारी सुरक्षित हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण पूरा ट्रैक बंद है। एक एआरटी ट्रेन(एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) को दूधसागर की ओर भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन