{"_id":"63176e5a3609014b1a60111d","slug":"various-types-of-explosives-found-in-anti-naxal-operation-octopus-jointly-launched-by-jharkhand-police-crpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पुलिस और CRPF ने तीन दिन तक चलाया नक्सल विरोधी अभियान 'ऑक्टोपस', भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jharkhand: पुलिस और CRPF ने तीन दिन तक चलाया नक्सल विरोधी अभियान 'ऑक्टोपस', भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Tue, 06 Sep 2022 11:24 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:24 PM IST
सार
लातेहार के बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में सीआरपीएफ और पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान कई तरह के विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस और सीआरपीएफ ने चलाया ऑपरेशन ऑक्टोपस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान 'ऑक्टोपस' चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की 106 लैंडमाइन्स, 360 से ज्यादा कारतूस, कोडेक्स वायर अमोनियम नाइट्रेट, तीर बम और विभिन्न प्रकार के विस्फोटक बरामद किए गए। अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा।
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि बूढ़ा पहाड़ घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है और यहां माओवादियों ने कदम-कदम पर लैंड माइंस बिछाए हुए हैं, जिसके विस्फोट से अक्सर पूरा इलका थर्रा जाता है। इस इलाके में माओवादियों ने पुलिस और लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया है। सुरक्षा बलों ने बूढ़ा पहाड़ की चारों ओर से घेराबंदी की है। इलाके की सघन जांच की जा रही है।