फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Various claims in Patanjali's drink bottles, disclosures in the report, Case may be filed in America

पतंजलि के शर्बत पर मिले अलग-अलग दावे, अमेरिका में हो सकता है केस

Mon, 22 Jul 2019 06:14 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 22 Jul 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
Various claims in Patanjali's drink bottles, disclosures in the report, Case may be filed in America
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका के स्वास्थ्य नियामक यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने पतंजलि के दो शर्बत उत्पादों पर लगे लेबल पर भारत और अमेरिका के लिए अलग-अलग दावे पाए हैं। यूएसएफडीए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इन शर्बत उत्पादों पर लगे लेबल में अतिरिक्त औषधीय व आहार संबंधी दावे दोनों देशों के लिए अलग हैं। 

विज्ञापन


अगर पाया जाता है कि कंपनी ने अमेरिका में गलत तरीके से प्रचारित कर उत्पाद बेचे हैं तो यूएसएफडीए उसे उत्पादन का आयात बंद करने को लेकर चेतावनी पत्र जारी कर सकता है। इतना ही नहीं संघीय अदालत से कंपनी के खिलाफ रोक का आदेश पारित कर उस पर आपराधिक मुकदमा शुरू कर सकता है।  
विज्ञापन


यूएसएफडीए के जांच अधिकारी ने कहा कि पिछले साल सात और आठ मई को पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के हरिद्वार संयंत्र की इकाई का निरीक्षण किया था। हमने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में पाया कि घरेलू (भारत) और अंतरराष्ट्रीय (अमेरिका) बाजारों में ‘बेल शर्बत’ और ‘गुलाब शर्बत’ नाम के उत्पाद पतंजलि के ब्रांड से बेचे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय लेबल पर औषधीय और आहार संबंधी अतिरिक्त दावे हैं, जबकि अमेरिका को लेकर अलग दावे हैं। वहीं, पतंजलि समूह की ओर से इस रिपोर्ट पर अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। 

लग सकता है पांच लाख डॉलर का जुर्माना  

अमेरिका में खाद्य सुरक्षा कानून भारत के मुकाबले काफी सख्त हैं। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर यूएसएफडीए उस उत्पाद की पूरी खेप जब्त कर सकता है। इतना ही नहीं कंपनी पर पांच लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कंपनी के अधिकारी को तीन साल की जेल भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed