{"_id":"572e4ebb4f1c1b71275ce186","slug":"varanasi-bhu-blast-maybe-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीएचयू में हुए धमाके के पीछे आतंकी साजिश की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वाराणसी: बीएचयू में हुए धमाके के पीछे आतंकी साजिश की आशंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 08 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में धमाका
- फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि अस्पताल की पूरी बिल्डिंग हिल गई। इमरजेंसी के दूसरे छोर पर चल रही ओपीडी तक में धमाके से लोग दहल गए। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि ये ब्लास्ट सामान्य था। इमरजेंसी में एसी की पाइपलाइन या फिर ऑक्सीजन सिलेंडर से इतना बड़ा धमाका नहीं हो सकता।
विज्ञापन
डॉ. उपाध्याय ने बताया कि घटना के बाद पहले ये सूचना भी आई कि ऑक्सीजन पाइपलाइन में ब्लास्ट हुआ है। उसके तत्काल बाद ऑक्सीजन की सप्लाई बंद करा दी गई थी। जिस वक्त ये धमाका हुआ उस वक्त इमरजेंसी में अंधेरा छाने के साथ धुआं भर गया था और वहां अमोनिया नाइट्रेट की गंध आ रही थी, इससे भी जाहिर है कि ये ब्लास्ट सामान्य नहीं था।
विज्ञापन
उन्होंने इस बात की आशंका जाहिर की कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश भी हो सकती है। धमाका कैसे हुआ, ये जांच का विषय है और इसकी गहराई से पड़ताल होनी चाहिए। प्रशासन के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन भी घटना की जांच करा रहा है। इस वक्त कई जांच एजेंसियां इस धमाके की जांच में जुटी हैं। साथ ही पीएमओ भी इस हादसे पर पल-पल की नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन