फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   vande bharat train: indian Railways believes by 2023 trains will start running between Jaipur-Delhi

Rajasthan: चुनाव से पहले इन रूटों पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, दिल्ली से इस शहर के बीच शुरू होगी ट्रेन

Sat, 27 Aug 2022 02:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 27 Aug 2022 02:56 PM IST
सार

Rajasthan: उत्तर पश्चिमी रेलवे के प्रारंभिक स्तर के संभावित प्लान के अनुसार राजस्थान में जयपुर-दिल्ली, जयपुर-जोधपुर, जयपुर-उदयपुर और जयपुर से कोटा के बीच इन ट्रेनों की संचालन करने की योजना है...

विज्ञापन
vande bharat train: indian Railways believes by 2023 trains will start running between Jaipur-Delhi
Vande Bharat train - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय रेलवे इस दौरान बदलाव दौर से गुजर रहा है। सभी रेलवे जोन को आधुनिक बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में देशभर में 200 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के हिस्से में शुरुआती दौर में 5 नई ट्रेनें आई हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों के संभावित रूट का खाका भी तैयार कर लिया गया है। फ़िलहाल रैक से लेकर ऑटोमैटिक सिग्निलिंग का काम तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे का मानना है कि 2023 तक ये ट्रेन जयपुर-दिल्ली और जोधपुर के बीच दौड़ने लग जायेंगी। तमाम सुविधाओं के साथ इस ट्रेन में सफर करना दिलचस्प होगा। जल्द ही जयपुर से जोधपुर के बीच इसके ट्रायल रन की तारीख भी सामने आने वाली है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो कुछ ही महीनों में ये ट्रेन पटरियों पर होगी और हवा से बातें करती हुई नजर आएगी।

विज्ञापन

दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में 5 नई वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान किया गया है। इसके बाद से ही राजस्थान में कौन से रूट पर सबसे पहले वंदे भारत रेल चलेगी इसे लेकर चर्चा की जा रही है। हालाकि, उत्तर पश्चिमी रेलवे के प्रारंभिक स्तर के संभावित प्लान के अनुसार राजस्थान में जयपुर-दिल्ली, जयपुर-जोधपुर, जयपुर-उदयपुर और जयपुर से कोटा के बीच इन ट्रेनों की संचालन करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में जयपुर, श्रीगंगानगर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर में मेंटेनेंस डिपो विकसित किये जायेंगे। राजस्थान में जयपुर-रींगस रूट पर एक हजार करोड़ रुपये की लागत से मेमू मेंटेनेंस डिपो तैयार किया जा रहा है। वंदे भारत को लेकर मेंटेनेस डिपो बनाने का काम शुरू हो चुका है। वंदे भारत को सेमी बुलेट ट्रेन भी कहा जाता है। इससे सफर में औसतन एक घंटे की बचत होगी। हालांकि इसका किराया दूसरी ट्रेनों के मुकाबले महंगा होगा। ये भारत की स्वनिर्मित ट्रेन होगी जो आधुनिक संसाधनों के इस्तेमाल के साथ चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed