फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat Mission first repatriation flight of Air India Express take off from Kochi (Kerala) for Abu Dhabi

#VandeBharatMission: संयुक्त अरब अमीरात में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए पहला विमान रवाना

Thu, 07 May 2020 02:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 May 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Mission first repatriation flight of Air India Express take off from Kochi (Kerala) for Abu Dhabi
एयर इंडिया एक्सप्रेस का पहला विमान रवाना - फोटो : ANI

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से संयुक्त अरब अमीरात में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस (एआईइ) का पहला विमान गुरुवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएल) से रवाना हुआ।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय नागरिकों (ज्यादातर यात्री केरल से हैं) को अबू धाबी से लाने के लिए पहला विमान कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ। विमान दोपहर तीन बजे तक अबू धाबी हवाईअड्डा पहुंच जाएगा। इसके बाद चार बजकर 15 मिनट पर वहां से यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि विमान कोचीन हवाईअड्डे पर रात नौ बजकर 40 मिनट पर 177 व्यस्क और चार नवजात बच्चों को लेकर पहुंचेगा। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक अन्य विमान कोझिकड हवाई अड्डा से दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर रवाना किया जाएगा। इसके बाद विमान शाम पांच बजे 177 व्यस्कों और पांच नवजात को लेकर दुबई हवाईअड्डा से रवाना होगा और यह गुरुवार रात 10 बजकर 30 मिनट तक कोझिकोड हवाईअड्डे पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 13 विमानों से पांच दिन के भीतर 2,000 लोग राज्य पहुंचेंगे। इस दौरान हवाईअड्डे पर थर्मल जांच से लेकर बाद में उनके पृथकवास तक की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त नौसेना के दो जहाज फंसे नागरिकों को लाने के लिए मंगलवार को मालदीव के लिए रवाना हो चुके हैं।


केंद्र सरकार सात मई से 13 मई तक खाड़ी देशों, सिंगापुर, अमेरिका और ब्रिटेन में फंसे नागरिकों के लिए 64 विमानों का संचालन करेगी। कोच्चि के एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों ने चार पायलट समेत एयरलाइन के 12 कर्मचारियों को पीपीई, संक्रमण नियंत्रण नियमों का पालन करने का प्रशिक्षण दिया है। विमानों के परिचालन से पहले और गंतव्य स्थल पर पहुंचने के बाद उसे संक्रमण मुक्त करने के लिए एआईइ ने केंदीय भंडारण निगम से करार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed