फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat introduced without replacing existing train services: Railway Minister

RS: रेल मंत्री बोले- मौजूदा रेल सेवाओं को बदले बिना वंदे भारत शुरू की गई, बच्चों की अलग बर्थ पर भी दिया जवाब

Fri, 02 Aug 2024 05:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 02 Aug 2024 05:51 PM IST
सार

Rajya Sabha: रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे में 102 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं चल रही हैं, जो ब्रॉड गेज (बी.जी.) विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ती हैं। ये ट्रेनें वर्तमान में 760 किलोमीटर की दूरी तक संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन
Vande Bharat introduced without replacing existing train services: Railway Minister
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : एएनआई/संसद टीवी

विस्तार

रेलवे ने मौजूदा ट्रेनों को बदले बिना नयी वंदे भारत ट्रेनों की सेवाएं शुरू की हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अन्नाद्रमुक सांसद सी.वी. षणमुगम ने रेल मंत्री से पूछा था कि क्या वंदे भारत ट्रेनें राजधानी और अन्य सभी सुपर फास्ट ट्रेनों की जगह लेंगी। जिस पर वैष्णव ने जवाब देते हुए कहा, ‘‘29 जुलाई, 2024 तक, भारतीय रेलवे में 102 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं चल रही हैं, जो ब्रॉड गेज (बी.जी.) विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ती हैं। ये ट्रेनें वर्तमान में 760 किलोमीटर की दूरी तक संचालित की जा रही हैं।’’ उन्होंने कहा, नयी वंदे भारत सेवाओं को मौजूदा सेवाओं को बदले बिना शुरू किया गया है। 
विज्ञापन

 
'रेलवे ने माताओं की यात्रा आसान बनाने के लिए बेबी बर्थ का एक प्रयोग किया'
रेल मंत्री ने राज्यसभा को यह भी बताया कि रेलवे ने शिशुओं के साथ माताओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए लखनऊ मेल में प्रायोगिक तौर पर दो बेबी बर्थ उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैष्णव ने राज्यसभा को एक पूरक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया ‘‘माताओं की अपने शिशुओं के साथ यात्रा को आसान बनाने के लिए, ट्रेन संख्या 12229/30 लखनऊ मेल के एक डिब्बे में दो निचली बर्थ के साथ दो बेबी बर्थ प्रायोगिक परीक्षण के आधार पर उपलब्ध कराई गई हैं।’’

भाजपा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने पूछा था कि क्या सरकार ट्रेन के डिब्बों में बेबी बर्थ सीटें लगाने पर विचार कर रही है। वैष्णव ने कहा ‘‘यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और उन्होंने इस प्रयास की सराहना की। हालांकि, इसकी वजह से सीट के नीचे सामान रखने की जगह और सीटों के बीच पैर रखने की जगह सीमित हो जाने के कारण यात्रियों को असुविधा हुई।’’ उन्होंने कहा कि यात्री डिब्बों में सुधार और उन्नयन रेलवे की सतत प्रक्रिया है।

'दिल्ली-मुंबई मार्ग पर 31 जोड़ी मेल व एक्सप्रेस सेवाएं उपलब्ध'
रेल मंत्री वैष्णव ने राज्यसभा को बताया कि दिल्ली-मुंबई मार्ग पर वर्तमान में 31 जोड़ी मेल व एक्सप्रेस ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं। उच्च सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदस्य बाबूभाई जेसंगभाई देसाई की ओर से पूछे गए एक सवाल के लिखित सवाल में उन्होंने यह जानकारी दी। देसाई ने सवाल किया था कि क्या भुसावल के रास्ते दिल्ली से मुंबई तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का सरकार का प्रस्ताव है।

वैष्णव ने जवाब में कहा, ‘‘29 जुलाई, 2024 की स्थिति के अनुसार 102 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं। ये ब्रॉड गेज (बीजी) विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ती हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में, दिल्ली-मुंबई खंड पर 31 जोड़ी मेल व एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही हैं।’’

उनके मुताबिक इनमें 12171/72 लोकमान्य तिलक (टी)-हरिद्वार एक्सप्रेस, 12617/18 एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस, 12137/38 छत्रपति शिवाजी महाराज (टी)-फिरोजपुर कैंट की सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब मेल और 11057/58 छत्रपति शिवाजी महाराज (टी)-अमृतसर एक्सप्रेस, भुसावल के रास्ते चल रही है। रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों को चलाना भारतीय रेलवे की एक सतत प्रक्रिया है, जो यातायात औचित्य, परिचालन व्यवहार्यता, संसाधन उपलब्धता आदि पर निर्भर करती है।

'केरल में अटकी हैं  रेल की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं'
वैष्णव ने कहा कि केरल की कुछ महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का क्रियान्वयन भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण रुका हुआ है। उन्होंने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी।

वैष्णव ने नेमोम में कोचिंग टर्मिनल के विकास के संबंध माकपा सदस्य जॉन ब्रिटास द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि दक्षिण रेलवे द्वारा 2022-23 में पेश विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार इस नए कोचिंग टर्मिनल के विकास के कार्य को अप्रैल, 2023 में 116.57 करोड़ की लागत से मंजूरी दी गई थी

उन्होंने कहा, ‘‘विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करना एक जटिल प्रक्रिया है और इसमें भविष्य की यातायात आवश्यकताओं, मौजूदा उपलब्ध बुनियादी ढांचे और साइट की स्थितियों का अध्ययन शामिल है ताकि हितधारकों से परामर्श कर समाधान पर पहुंचा जा सके।’’ रेल मंत्री ने कहा, 2014 के बाद से केरल की परियोजनाओं के लिए कोष आवंटन में पर्याप्त वृद्धि हुई है लेकिन उनके कार्यान्वयन की गति शीघ्र भूमि अधिग्रहण पर निर्भर करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे राज्य सरकार के माध्यम से भूमि का अधिग्रहण करता है। राज्य सरकार मुआवजे की राशि का आकलन करती है और रेलवे को सलाह देती है। राज्य सरकार से मांग प्राप्त होने पर, रेलवे संबंधित जिला भूमि अधिग्रहण प्राधिकरण के पास मुआवजे की राशि जमा करता है।’’

यात्रियों की अधिक भीड़ के कारण कोई मौत नहीं हुई: वैष्णव
रेल मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान ट्रेनों में ऐसे यात्रियों की अधिक भीड़ के कारण मौत की कोई घटना नहीं हुई जिनके टिकट कन्फर्म नहीं थे। वैष्णव ने आम आदमी पार्टी के सदस्य राघव चड्ढा के एक प्रश्न के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जाानकारी दी।

चड्ढा ने ‘‘2019 से दोषपूर्ण ट्रेन अवसंरचना के कारण हुई दुर्घटनाओं का राज्यवार विवरण’’ और ‘‘बर्थ के लिए फुलप्रूफ सुरक्षा तंत्र लागू करने में रेलवे की विफलता के कारण’’ के बारे में पूछा था। वैष्णव ने कहा, ‘‘पिछले तीन वर्षों के दौरान ट्रेनों में ऐसे यात्रियों की अधिक भीड़ के कारण मौत की कोई घटना नहीं हुई जिनके टिकट कन्फर्म नहीं थे। इसके अलावा, पिछले पांच वर्षों के दौरान दोषपूर्ण ट्रेन अवसंरचना के कारण दुर्घटना की कोई घटना नहीं हुई है।’’


उन्होंने कहा कि उपनगरीय ट्रेनें, कम दूरी की यात्री ट्रेनें, लंबी दूरी की/मेल/एक्सप्रेस/सुपरफास्ट ट्रेनें अलग-अलग संरचना के साथ यात्रियों के विभिन्न वर्गों की सेवा करती हैं। वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के अपने निरंतर प्रयास के तहत त्योहारों, छुट्टियों आदि के दौरान विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed