{"_id":"5c656111bdec22739b06a95a","slug":"vande-bharat-express-ticket-booking-start-for-travellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे तेज रफ्तार ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' से यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबसे तेज रफ्तार ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' से यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू
Thu, 14 Feb 2019 06:20 PM IST
अमित मंडल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 14 Feb 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस से 17 फरवरी से यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। यह ट्रेन दिल्ली और वाराणसी के बीच चलेगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में ट्रेन 18 का नाम वंदे भारत एक्सप्रेस करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
दिल्ली-वाराणसी मार्ग के एक खंड पर प्रायोगिक तौर पर चलाए जाने के दौरान देश की सबसे तेज गति वाली ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चली। हालांकि, मार्ग पर रफ्तार को लेकर पाबंदी के कारण नयी ट्रेन अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
विज्ञापन
ट्रेन सुबह छह बजे राष्ट्रीय राजधानी से रवाना होगी और दोपहर दो बजे वाराणसी पहुंचेगी। उसी दिन यह ट्रेन वाराणसी से तीन बजे चलेगी और रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। सोमवार और बृहस्पतिवार को छोड़कर ट्रेन सप्ताह में पांचों दिन चलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए वातानुकूलित कुर्सीयान के टिकट का किराया 1760 रुपये है और एक्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 3310 रुपये है। जबकि, वापसी में वातानुकूलित कुर्सीयान के टिकट का किराया 1700 रुपये और एक्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 3260 रुपये है। दोनों किराये में खान-पान का भी शुल्क शामिल है। वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्माण मेक इन इंडिया पहल के तहत चेन्नई में इंडियन कोच फैक्टरी में किया गया है।