फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat Express pelted with stones in Bihar not Bengal Mamata Banerjee attacks Centre news in hindi

ममता बनर्जी का तंज: वंदे भारत कुछ नहीं, बस पुरानी ट्रेन में नया इंजन, इस पर पत्थरबाजी बंगाल नहीं बिहार में हुई

Thu, 05 Jan 2023 03:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगासागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगासागर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 05 Jan 2023 03:52 PM IST
सार

ममता बनर्जी लगातार दो दिन तक गंगासागर में रहीं। उन्होंने बुधवार को ही कपिल मुनि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ने गंगासागर मेले के लिए राष्ट्रीय दर्जे की मांग भी उठाई। उन्होंने तीन हेलीपैड का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन
Vande Bharat Express pelted with stones in Bihar not Bengal Mamata Banerjee attacks Centre news in hindi
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को वंदे भारत ट्रेन के बहाने केंद्र सरकार पर जमकर तंज कसे। ममता ने कहा कि वंदे भारत में कुछ भी विशेष नहीं। यह बस एक पुरानी ट्रेन है, जिसमें नया इंजन लगाकर इसे नए जैसा बनाया गया है। उन्होंने वंदे भारत पर लगातार दो दिन हुई पत्थरबाजी के मामले में भी जवाब दिया और कहा कि गलत जानकारी फैलाने वालों पर उनकी सरकार कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


ममता ने कहा कि वंदे भारत पर पत्थरबाजी पश्चिम बंगाल में नहीं, बल्कि बिहार में हुई थी। उन्होंने कहा कि वे घटना के बंगाल में होने का दावा कर 'झूठ फैलाने' वाले मीडिया संस्थानों पर कार्रवाई करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी गलत जानकारी से राज्य की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


वंदे भारत पर दो बार हो चुका है पथराव
पश्चिम बंगाल में पिछले हफ्ते लगातार दो बार वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की खबरें सामने आई थीं। आरपीएफ के मुताबिक, दूसरी घटना में पथराव के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच सी3 और सी6 के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। दावा किया गया था कि दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र के पास ट्रेन के न्यू जलपाईगुड़ी की ओर बढ़ने के दौरान खिड़कियां क्षतिग्रस्त पाई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले पश्चिम बंगाल में शुरू होने के दूसरे ही दिन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक, यह घटना हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर मालदा के कुमारगंज स्टेशन के पास हुई, जब कुछ अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया। इस पत्थरबाजी में वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच नंबर-13 की खिड़की के शीशे में दरार आ गई। भाजपा ने इस मामले में एनआईए जांच की मांग की है। 

गंगासागर मेले को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग
गौरतलब है कि ममता बनर्जी लगातार दो दिन तक गंगासागर में रहीं। उन्होंने बुधवार को ही कपिल मुनि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ने गंगासागर मेले के लिए राष्ट्रीय दर्जे की मांग भी उठाई। उन्होंने तीन हेलीपैड का उद्घाटन भी किया।

ममता बनर्जी ने मांग की है कि केंद्र राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले में अगले सप्ताह आयोजित होने वाले वार्षिक गंगासागर मेले को राष्ट्रीय दर्जा दे। उन्होंने यह भी कहा कि तीर्थयात्रियों को सागर द्वीप तक आसानी से पहुंचने में मदद करने के लिए मुरी गंगा नदी पर एक पुल बनाने के उनके बार-बार के अनुरोध पर केंद्र ने कोई ध्यान नहीं दिया है। अब उनकी सरकार इसके निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुंभ मेले के लिए भारी धनराशि प्रदान कर रही है, लेकिन वह गंगासागर मेले को कुछ भी उपलब्ध नहीं करा रही है। यही कारण है कि मैं उनसे इसे राष्ट्रीय मेला घोषित करने का अनुरोध करूंगी, ताकि हमें कुछ निधि मिल सके।


‘मकर संक्रांति’ के अवसर पर गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर डुबकी लगाने के लिए देशभर के लाखों श्रद्धालु सागर द्वीप पहुंचते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच पिछले साल जहां 15.5 लाख तीर्थयात्री गंगासागर मेले में आए थे, वहीं इस साल 8 से 16 जनवरी के बीच आयोजित मेले में यह संख्या बढ़कर 60 से 70 लाख तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed