फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vandalism in Ramakrishna Mission ashram in West Bengal miscreants threatened monks at gunpoint

West Bengal: रामकृष्ण मिशन के आश्रम में तोड़तोड़, बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर भिक्षुओं को धमकाया

Mon, 20 May 2024 09:47 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 20 May 2024 09:47 PM IST
सार

मिशन के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजे करीब 10 हथियारबंद युवक हमारे आश्रम में घुस गए। वे सीधा पहली मंजिल पर गए। उन्होंने बंदूक की नोक पर हमारे वरिष्ठ भिक्षुओं सहित वहां मौजूद आठ लोगों को परिसर छोड़ने की धमकी दी। उन्होंने परिसर में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Vandalism in Ramakrishna Mission ashram in West Bengal miscreants threatened monks at gunpoint
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रामकृष्ण मिशन के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ बदमाशों ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में स्थित हमारे आश्रम में तोड़फोड़ की है। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर हमारे भिक्षुओं और अन्य कर्मचारियों को जगह छोड़ने की धमकी दी है। इन सबके पीछे स्थानीय भू-माफिया का हाथ है।

विज्ञापन

गेट पर ताला भी लगाया
मिशन के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजे करीब 10 हथियारबंद युवक हमारे आश्रम में घुस गए। वे सीधा पहली मंजिल पर गए। उन्होंने बंदूक की नोक पर हमारे वरिष्ठ भिक्षुओं सहित वहां मौजूद आठ लोगों को परिसर छोड़ने की धमकी दी। उन्होंने परिसर में तोड़फोड़ की। उन्होंने हमारे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। वहां से निकलते समय उन्होंने गेट पर ताला भी लगा दिया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो उन्होंने ताला तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि यह संपत्ति विवाद का मामला है। हमारे भिक्षुओं ने पहले ही भक्तिनगर पुलिस थाने में स्थानीय दबंग और उसके सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उन्हें सुरक्षा देने का वादा किया है। हमें पुलिस और प्रशासन पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की हमले की निंदा
जलपाईगुड़ी में रामकृष्ण मिशन आश्रम पर हुए हमले की प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की। उन्होंने टीएमसी शासन पर वोट बैंक को खुश करने का आरोप लगाया। झाड़ग्राम में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी ने बंगाल में हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने की जिम्मेदारी ली है। यह शर्मनाक है। पीएम ने आरोप लगाया कि सीएम ममता बनर्जी रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम के भिक्षुओं को धमका रही हैं। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि यह तालिबानी शासन से कम नहीं है।

सीएम ने आरोपों को किया खारिज
हालांकि, सीएम ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। बांकुरा के ओंदा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए सोमवार को बनर्जी ने कहा कि मैं रामकृष्ण मिशन के खिलाफ नहीं हूं। मुझे किसी संस्था के खिलाफ क्यों रहूंगी। मैं क्यों किसी का अपमान करूंगी। मुख्यमंत्री ने एक संगठन के रूप में भारत सेवाश्रम संघ की भी प्रशंसा की और कहा कि यह लोगों के लिए काम करता है।

चुनाव में भाजपा की मदद करने के आरोपों को खारिज किया
चुनाव में भाजपा की मदद करने के आरोप में एक दिन पहले बेलूर में रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय के एक वरिष्ठ भिक्षु ने कहा था कि हम आरोपों से दुखी हैं। हम किसी भी विवाद में फंसना नहीं चाहते। सभी क्षेत्रों से हजारों आगंतुक हमारे परिसर में प्रार्थना करने आते हैं। हम लोगों के बीच धर्म और अध्यात्म के मूल्यों को फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। न तो मिशन और न ही हमारे किसी भिक्षु ने किसी विशेष पार्टी को वोट करने के लिए कहा है। बता दें, भाजपा की मदद करने का आरोप ममता बनर्जी ने ही लगया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed