फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vanchit Bahujan Aaghadi Proposes Name of Maratha reservation activist Manoj Jarange Patil for LS Elections.

महाराष्ट्र: आम चुनाव के लिए जालना से मनोज जरांगे को टिकट देने की मांग, VBA ने MVA को दिया नाम का प्रस्ताव

Thu, 29 Feb 2024 04:00 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 04:00 PM IST
सार

वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में सीटों के बंटवारे पर नया पेंच फंसा दिया है। उन्होंने मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल को जालना से लोकसभा टिकट देने की मांग की है।

विज्ञापन
Vanchit Bahujan Aaghadi Proposes Name of Maratha reservation activist Manoj Jarange Patil for LS Elections.
प्रकाश आंबेडकर- मनोज जरांगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। जहां एक तरफ विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन चल रहा है। वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने भी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच, मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नाम को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति तेज हो गई है। महाराष्ट्र स्थित वंचिव बहुजन आघाडी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने लोकसभा चुनाव के लिए सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नाम को महा विकास आघाडी की बैठक में प्रस्तावित किया है। उन्होंने मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल को उनके गृह जिला जालना से लोकसभा टिकट देने की मांग की है।
विज्ञापन

 

MVA को दिया गया काम, यह उनका फैसला- उदय सामंत
वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे का नाम प्रस्तावित करने पर महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि यह काम महा विकास आघाडी (एमवीए) को दिया गया है, यह उनका फैसला है। एक बार उन्हें फैसला करने दीजिए। हम केवल मनोज जरांगे पाटिल के बारे में बात कर रहे हैं। 
 

मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है- रोहित पवार
एनसीपी संस्थापक शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने कहा कि मुझे बैठक के दौरान हुई चर्चा के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। सच बचाऊं तो मुझे वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) की मांगों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। इसमें कोई शक नहीं है कि प्रकाश आंबेडकर एक राज्य के बड़े नेता हैं। 

कौन हैं मनोज जरांगे
मनोज जरांगे इन दिनों मराठा आरक्षण आंदोलन का बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं। उन्होंने दो दिन पहले 17 दिनों की भूख हड़ताल खत्म की है। मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए थे, उन्होंने कहा था कि वह मेरी हत्या कराना चाहते हैं। इस पर मंगलवार को सत्तापक्ष के विधायकों की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सरकार को उनके खिलाफ विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed