फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Van collided with the truck, Five dead

ट्रक से टकराई वैन, पांच बरातियों की मौत

Wed, 13 Jul 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, एटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, एटा Updated Wed, 13 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Van collided with the truck, Five dead

मंगलवार शाम गांव मरगोजिया के पास बरातियों को लेकर बरेली से फीरोजाबाद जा रही ईको वैन सामने से आए एक ट्रक से टकराई गई। इसमें पांच बरातियों की मौत हो गईं और दो अन्य को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया हैं। हादसा ओवरटेक करने के दौरान होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ और ईको वैन में नौ बराती सवार थे। बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव बिधौली निवासी राधेश्याम के बेटे रामू की बरात फीरोजाबाद के गांव कल्लूपुरा में जा रही थी। आगे जा रहे एक वाहन को ओवरटेक करते समय वैन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन

ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा, चालक ट्रक छोड़कर फरार

Van collided with the truck, Five dead
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार बरातियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और दुर्घटनाग्रस्त वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वैन में सवार जय कुमार (40) पुत्र ईश्वर दयाल निवासी कुरनिया थाना कोठा जिला शाहजहांपुर, चालक रंजीत सिंह (30) पुत्र रूपकिशन और एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।

अंकित निवासी कुरनिया, राजपथ निवासी फतेहाबाद आगरा, ओमप्रकाश निवासी बहुआ बरेली और दस वर्षीय बालक राजू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। चारों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में राजपथ (50), ओमप्रकाश (40) ने भी दम तोड़ दिया। मारे गए लोगों में एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई, सूचना पर अन्य बराती भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed