{"_id":"578549924f1c1b3f4113d8a2","slug":"van-collided-with-the-truck-five-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई वैन, पांच बरातियों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रक से टकराई वैन, पांच बरातियों की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार शाम गांव मरगोजिया के पास बरातियों को लेकर बरेली से फीरोजाबाद जा रही ईको वैन सामने से आए एक ट्रक से टकराई गई। इसमें पांच बरातियों की मौत हो गईं और दो अन्य को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया हैं। हादसा ओवरटेक करने के दौरान होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ और ईको वैन में नौ बराती सवार थे। बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव बिधौली निवासी राधेश्याम के बेटे रामू की बरात फीरोजाबाद के गांव कल्लूपुरा में जा रही थी। आगे जा रहे एक वाहन को ओवरटेक करते समय वैन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा, चालक ट्रक छोड़कर फरार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार बरातियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और दुर्घटनाग्रस्त वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वैन में सवार जय कुमार (40) पुत्र ईश्वर दयाल निवासी कुरनिया थाना कोठा जिला शाहजहांपुर, चालक रंजीत सिंह (30) पुत्र रूपकिशन और एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।
अंकित निवासी कुरनिया, राजपथ निवासी फतेहाबाद आगरा, ओमप्रकाश निवासी बहुआ बरेली और दस वर्षीय बालक राजू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। चारों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में राजपथ (50), ओमप्रकाश (40) ने भी दम तोड़ दिया। मारे गए लोगों में एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई, सूचना पर अन्य बराती भी मौके पर पहुंच गए।