{"_id":"5d396dd68ebc3e6cae4ef37e","slug":"vaiko-and-four-other-leaders-take-oath-of-membership-of-the-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइको के साथ चार नेताओं ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वाइको के साथ चार नेताओं ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ
Thu, 25 Jul 2019 02:39 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
एमडीएमके के जनरल सेक्रेटरी और सांसद वाइको
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा के लिए तमिलनाडु से निर्वाचित, एमडीएमके संस्थापक वाइको सहित चार अन्य सदस्यों ने बृहस्पतिवार को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली। इस माह के शुरू में वाइको, पीएमके नेता अंबुमणि रामदास और अन्नाद्रमुक और द्रमुक के एक एक सदस्य राज्यसभा के लिए तमिलनाडु से निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
आज सदन की बैठक शुरू होने पर नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। एमडीएमके संस्थापक वाइको, अन्नाद्रमुक के ए एम जॉन, एन चंद्रशेखरन और द्रमुक के एन षणमुगम और पी विल्सन ने तमिल में शपथ ली।
सभापति एम वेंकैया नायडू ने इन सदस्यों का, शपथ लेने के बाद स्वागत किया। सदन में मौजूद अन्य सदस्यों ने भी मेजें थपथपा कर नए सदस्यों का स्वागत किया।
कल 24 जुलाई को राज्यसभा में तमिलनाडु के पांच सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो गया था। उनमें से डी राजा भाकपा से और डॉ वी मैत्रेयन, के आर अर्जुनन, आर लक्ष्मणन और टी रत्नावेल अन्नाद्रमुक से थे। रामदास ने आज शपथ नहीं ली।
विज्ञापन
राज्यसभा में अब अन्नाद्रमुक के सदस्यों की संख्या 10 हो गई है। सदन में द्रमुक के सदस्यों की संख्या पांच होगी। सदन में भाकपा, एमडीएमके और पीएमके के एक एक सदस्य होंगे।