फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vadra slams Swami over waitor comment

स्वामी ने वेटरों का किया अपमान: रॉबर्ट वाड्रा

Sat, 25 Jun 2016 02:52 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 25 Jun 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
Vadra slams Swami over waitor comment
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : file photo

रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के 'कोट-टाई में वेटर जैसा' दिखने वाले बयान पर पलटवार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा ने फेसबुक के जरिए सवाल पूछा है, "क्या वेटर का आत्मसम्मान नहीं होता?"

विज्ञापन


वाड्रा ने लिखा है कि भाजपा के 'अटेंशन' चाहने वाले सांसद का बयान है, "जो मंत्री कोट और टाई पहनते हैं, वे वेटर जैसे दिखते हैं और उन्हें भारतीय पोशाक पहनने के निर्देश दिए जाने चाहिए।" "उन्होंने जीने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले वेटर्स की बेइज्जती की है।"
विज्ञापन


वाड्रा ने लिखा है कि वेटर्स के खिलाफ बयान देना निंदनीय और वर्गवादी है। एक यूजर शुभ पायलट ने भी फेसबुक पर टिप्पणी की है, "ये लोग सिर्फ खाकी निकर पहनने के योग्य हैं और मैं समझता हूँ कि वे सरकारी दफ्तरों में इसके साथ जाते रहेंगे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी क्या पार्टी के भीतर भी किसी को नहीं बख्‍श रहे स्वामी

Vadra slams Swami over waitor comment
स्वामी के न‌िश्‍ााने पर अपने ही लोग - फोटो : PTI

अपने बयानों के कारण हमेशा विवादों में रहने वाले स्वामी आजकल अपनी पार्टी को भी घेरने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक और ट्वीट कर नए विवाद को जन्म दिया था। उन्होंने विदेश दौरे में मंत्रियों की पोशाक पर तंज कसा है और ट्वीट किया, "भाजपा को अपने मंत्रियों को विदेश दौरे में पारंपरिक और आधुनिक भारतीय पोशाक पहनने का निर्देश देना चाहिए। कोट और टाई में वे वेटर की तरह दिखते हैं।"

स्वामी के इस ट्वीट के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं पर भी टिप्पणी की है। ‏

@vandekrishna हैंडल से इसके जवाब में ट्वीट किया गया है, "प्रिय स्वामी जी, क्या पोशाक आपको भारतीय बनाते हैं या फिर जो मूल्य आपमें हैं वो।" अभिनेत्री और आम आदमी पार्टी की नेता गुल पनाग (@GulPanag) ने पूछा है, "स्वामी जी, आधुनिक भारतीय कपड़े मतलब?"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed